फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight digital platforms will help secondary school students gain useful knowledge.

Maharajganj News: आठ डिजिटल प्लेटफार्म की मदद से उपयोगी ज्ञान हासिल करेंगे माध्यमिक के विद्यार्थी

Fri, 24 Apr 2026 06:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
Eight digital platforms will help secondary school students gain useful knowledge.
यूपी बोर्ड व समग्र शिक्षा यूपी का साझा प्रयास, स्कूल आईडी से करना होगा लागिन
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के 278 माध्यमिक स्कूलों में आठ डिजिटल प्लेटफार्म की मदद से बहुआयामी शैक्षणिक प्रबंध के प्रबंध किए गए हैं। बोर्ड की तरफ से मंजूर किए गए आठ डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी विभिन्न उपयोगी शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड व समग्र शिक्षा यूपी की तरफ से यह साझा प्रयास अप्रैल के नए शिक्षा सत्र से प्रारंभ हो रहा है। यह प्रयास माध्यमिक के बच्चों में अतिरिक्त दक्षता विकसित करने के लिए किया जा रहा है। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मुकेश कन्नौजिया ने बताया कि जनपद के 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में आईसीटी लैब विकसित कराए गए हैं। इन्हें आधुनिक शिक्षण केंद्र का रूप देने के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट क्लासरूम के जरिये व्यवसायिक शिक्षा के प्रबंध किए गए हैं। अब बोर्ड ने कुल आठ डिजिटल प्लेटफार्म को मंजूरी दी है। स्कूल की मेल आईडी से इन प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है।
विज्ञापन

मंजूर किए गए हैं यह प्लेटफाॅर्म
-लोटस लर्निंग-बहुभाषी, आफलाइन, कंटेंट क्विज, रिपोर्टिंग एक्सेस, वीडियो, आडियो पीडीएफ।

-दीक्षा-डिजिटल शिक्षा, ई बुक्स, क्विज, लेसनप्लान, स्व अध्ययन, प्रशिक्षण, रूचि।

-स्वयं-कक्षा 9 से विश्वविद्यालय तक पाठ्यक्रम, गुणवत्ता पूर्ण शैक्षणिक सामग्री, रे मेडियल कोर्स, असाइंमेंट, डिजिटल प्रमाणपत्र।
-ई-पाठशाला-एनसीईआरटी की सभी किताबें, ऑडियो, वीडियो, क्विज बुक्स, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, टीटीएस।
-राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी-10 लाख किताबें ऑनलाइन, लेक्चर, ऑडियो, वीडियो, पीडीएफ कंटेंट, रिसर्च पेपर, पंजीकृत शोधपत्र।

-जिज्ञासा- 250 वीडियो, प्रयोग, गेम्स, प्रयोगात्मक, लैब आधारित गतिविधि, वैज्ञानिक गतिविधि।

-एसटीईएम एकेडमी- साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियर मैथमेटिक्स, कोडिंग, रोबोटिक्स, एआई, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा, 21 सदी के आगे का स्किल।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यूपी बोर्ड व समग्र शिक्षा यूपी ने कुल आठ डिजिटल प्लेटफार्म माध्यमिक स्कूलों के लिए मंजूर किया है। यह पोर्टल व एप दोनों माध्यम में उपलब्ध हैं। पंजीकृत माध्यमिक स्कूल इन प्लेटफार्मों का उपयोग स्कूल आईडी के जरिये कर सकते हैं। 15 अप्रैल 2026 से इनके उपयोग को मंजूर किया गया है।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed