फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight detained for attempting to install Ambedkar statue without permission

Maharajganj News: बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश, आठ हिरासत में

Sun, 03 May 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Eight detained for attempting to install Ambedkar statue without permission
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा में बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर मौके पर शांति व्यवस्था को कायम किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शाम ग्राम खोस्टा (चौधरी टोला) में कुछ लोग बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह और थाना प्रभारी ने लोगों को समझाकर प्रतिमा को सुरक्षित हटवा दिया। पूछताछ के लिए संबंधित लोगों को थाने बुलाया गया था। वहां से लौटने के बाद उन्होंने पुनः प्रतिमा स्थापित करने की बात कही, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रदीप कुमार (30), बृजेश भारती (लगभग 32), महेश कुमार (37), संतोष कुमार (33), दीपू कुमार (20), नन्हे कुमार (20), सुनील कुमार (20) निवासी ग्राम खोस्टा चौधरी टोला थाना चौक तथा बदरे आलम (लगभग 35) निवासी पिपरिया गुरुगोविंद को हिरासत में लिया है। सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा जा रहा है। बिना अनुमति किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है और इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed