{"_id":"659ee31a8d0041a9450ca3d8","slug":"eight-beds-of-nutrition-rehabilitation-center-are-vacant-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13552-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पोषण पुनर्वास केंद्र के आठ बेड खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पोषण पुनर्वास केंद्र के आठ बेड खाली
Thu, 11 Jan 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के हर ब्लाॅक में कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाना है, लेकिन 28 दिसंबर से ही कुपोषित बच्चे भर्ती नहीं हो रहे हैं। 10 दिन से केंद्र में आठ बेड खाली है। बच्चों को भर्ती कराने की दिशा में संबंधित कर्मियों के रूचि नहीं लेने के कारण समस्या हो रही है।
पोषण पुनर्वास केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, इस वार्ड में 10 बेड हैं। जहां बच्चों को भर्ती कर दलिया, खीर सहित अन्य पोषण आहार व जरूरी उपचार के माध्यम से बच्चों को सुपोषित बनाया जाता है, लेकिन 28 दिसंबर के बाद से कोई भी बच्चा भर्ती नहीं हुआ है। वर्तमान में घुघली ब्लाॅक के धनगड़ा निवासी आयुष और नौतनवा ब्लाॅक के अमरजीत का उपचार चल रहा है।
पोषण विशेषज्ञ पूजा त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है, जिससे यहां और कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने की मुहिम तेज की जा सके। संबंधित विभाग के ब्लाॅक स्तर पर तैनात अधिकारियों से वार्ता भी की जा रही है, लेकिन उचित परिणाम नहीं मिल रहा है।