फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eight arrested for molesting woman while performing exorcism

Maharajganj News: झाड़-फूंक करने पर महिला से अभद्रता मामले में आठ गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested for molesting woman while performing exorcism
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के श्मशान घाट पर बीमारी ठीक करने के लिए एक महिला निर्वस्त्र होकर पूजा विधि कर रही थी। महिला का वीडियो बनाकर वायरल करने के साथ ही उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर थानाध्यक्ष पनियरा की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी को दबोच लिया। घटना को लेकर पीड़िता के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके मुताबिक, 18 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे नंदलाल निषाद ने बहकावे में लेकर उन्हें अकटहवा श्मशान घाट पर बुलाया। वहां बीमारी ठीक करने के नाम पर झाड़-फूंक का ढोंग रचते हुए नंदलाल ने पीड़िता को निर्वस्त्र करवाकर पूजा विधि शुरू कर दी। इसी दौरान आठ आरोपी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पीड़िता की निर्वस्त्र अवस्था में मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की अश्लील हरकतें कीं और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी जिससे पूरा परिवार दहशत में जी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 30 अक्तूबर को दोपहर करीब 1:25 बजे नरकटहां अकटहवा श्मशान घाट के पास से सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिलीप निषाद (23), निवासी नरकटहा, पनियरा; विशाल निषाद (24), नरकटहा, दीना निषाद उर्फ दीनानाथ (23) निवासी त्रिमुहानी फरेंदा, पन्नेलाल निषाद (45), नरकटहा, नंदलाल निषाद (58), गांगी बाजार, पनियरा, रामजतन चौधरी (59), निवासी करमौरा, गुलरिहा गोरखपुर, सुरेश निषाद (45), नरकटहा, दुर्गेश (20), अहिरौली चिलुआताल गोरखपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed