{"_id":"681cce4e0c28844a5f0bd36a","slug":"eight-anganwadi-workers-found-absent-notice-issued-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-148735-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलीं गैरहाजिर, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलीं गैरहाजिर, नोटिस
Thu, 08 May 2025 09:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 May 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी नौतनवा और लक्ष्मीपुर अनुराग कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को नौतनवा व लक्ष्मीपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें आठ कार्यकर्ता गैरहाजिर मिलीं। उन्हें नोटिस जारी करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है।
सीडीपीओ ने लक्ष्मीपुर के बैरवा जंगल व आसपास के क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरवा जंगल की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी, पूनम देवी, ममता त्रिपाठी एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गईं। इसी क्रम में सीडीपीओ ने खैरहवा दुबे और सेवतरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों की भी जांच की। सेवतरी की कार्यकर्ता ऊषा साहनी एवं शीषकला भी अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित मिलीं।
चकरार की कार्यकर्ता सीमा चौधरी के कार्यों में लापरवाही और शिथिलता मिलने पर सीडीपीओ ने उन्हें सख्त चेतावनी दी। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय से केंद्रों पर उपस्थित रहने और कार्य में निष्ठा बरतने की सख्त हिदायत दी। सीडीपीओ अनुराग कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के पोषण, शिक्षा और देखभाल के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। संवाद