फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eid will be a day of hospitality without saffron and chironji.

Maharajganj News: केसर व चिरौंजी के बगैर ईद पर होगी मेहमानवाजी

Mon, 16 Mar 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Eid will be a day of hospitality without saffron and chironji.
सजी मेवे की दुकान।
ईरानी 350 तो कश्मीरी केसर 500 रुपये तोला बिक रहा
विज्ञापन

2400 रुपये चिरौंजी, गरी का भाव भी उछला
महराजगंज। ईद की दस्तक के बीच बाजार में तरह-तरह की सेंवई के साथ सर्वाधिक बिकने वाले अन्य उत्पादों में सूखे मेवे का दबदबा होता है। लेकिन इस बार ईद पर मेहमानों को बिना केसर व चिरौंजी के ही त्योहारी मिठास का जायका लेना होगा। यह दोनों अधिकांश लोगों की खरीद के बाहर होते जा रहे हैं। इसके स्थान पर लोग सेंवई के लिए गरी व किशमिश जैसा मेवा खरीदने पर विवश हैं जो रेट वृद्धि के बाद भी बजट के अंदर हैं।
सक्सेना चौक पर सड़क के दोनों तरफ सूत फेनी, रोस्टेड, बनारसी व लखनवी सेंवई व सूखा मेवा की एक दर्जन दुकानें ईद नजदीक देखते हुए लग गई हैं। इनपर खरीद के लिए दोपहर से शाम तक खरीदारों की भीड़ जुट रही है। ईद पर आमंत्रित मेहमानों की संख्या के आधार पर लोग न सिर्फ सेंवई खरीद रहे बल्कि सेंवई की अलग-अलग स्वाद के लिए सूखा मेवा भी खूब खरीद रहे हैं। सक्सेना चौक पर सेंवई व मेवा की दुकान पर सर्वाधिक भीड़ अल्ताफ की दुकान पर दिखी। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक बिकने वाले मेवा में किशमिश व गरी शामिल है। किशमिश के 250 ग्राम का पैकेट 280 रुपये में तो गरी 650 रुपये किलो बिक रहा है। खजूर भी अधिक बिक रहे हैं लेकिन जिनकी कीमत सबसे कम उन्हीं की बिक्री सबसे अधिक है। बताया कि इस बार न तो केसर के खरीदार मिल रहे और न ही चिरौंजी के क्योंकि दोनों के भाव आसमान पर है।
विज्ञापन

बिक्री करने वाले मेहताब ने बताया कि सेंवई के लिए लगभग हर परिवार अब तक केसर व चिरौंजी खरीदते थे, मात्रा भले कम ही रखते थे लेकिन इस बार दोनों मेवे बिक्री में पिछड़े हुए हैं। इसका कारण यही है कि दोनों के रेट अधिक बढ़ गए हैं। सेंवई व फल खरीद रहीं आयशा बेगम ने बताया कि ईरानी केसर पिछले वर्ष 180 रुपये तोला था और कश्मीरी केसर 500 रुपये तोला लेकिन इस बार ईरानी केसर 300 और कश्मीरी 600 रुपये तोला की दर से बिक रहे हैं। आयशा ने इस बार केसर नहीं खरीदे। उन्हीं के साथ खरीद करने वाली नजमा ने बताया कि इस बार मेवा रेट पिछले वर्ष की तुलना में काफी महंगे हैं। उन्होंने सिर्फ किशमिश, गरी ही सूखी सेंवई के लिए खरीदे चिरौंजी थोड़ी मात्रा में लेना था लेकिन रेट आसमान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed