फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eid-ul-Fitr festival will be celebrated today

Maharajganj News: आज मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार

Sat, 21 Mar 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr festival will be celebrated today
ईद के त्योहार की तिथि खगोलीय घटनाओं के आधार पर की जाती है निर्धारित
विज्ञापन

ईद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है
महराजगंज। शुक्रवार को चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। शुक्रवार को देर रात तक बाजार में चहल-पहल रही। लोग ईद का त्योहार मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है।
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के पवित्र महीने के तीस रोजों के बाद शव्वाल महीने में पड़ने वाला ईद-उल-फितर (ईद) का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास पर्व है। ईद के त्योहार की तिथि खगोलीय घटनाओं के आधार पर निर्धारित की जाती है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीने रोजा रखते हैं। इसके बाद ईद के चांद का इंतजार करते हैं। चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार मनाते हैं। इस दिन उनके एक महीने का रोजा समाप्त होता है। सिंदुरिया मस्जिद के ईमाम हाजी मौलाना मोहम्मद हुसैन ने बताया शुक्रवार को चांद दिखने के बाद पूरे जनपद में शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार जोशो-खरोस के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज
रुअते हेलाल कमेटी उर्फ चांद कमेटी महराजगंज के मीडिया प्रभारी शमसुल होदा खान ने बताया कि चांद निकलने पर या चांद निकलने का शरई सुबूत मिलने के बाद उर्दू स्कूल सिविल लाइन महराजगंज की नूरी ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज 8:45 पढ़ी जाएगी। मस्जिद के ईमाम कारी इरशाद ईद की नमाज अदा कराएंगे। मिठौरा में ईद की नमाज 8:00 बजे पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम हाफिज सद्दाम ईद की नमाज अदा कराएंगे। जगदौर में ईद की नमाज 9:30 पर पढ़ी जाएगी, मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन ईद की नमाज अदा कराएंगे। सिंदुरिया में ईद की नमाज 9:00 बजे पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिद के इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन ईद की नमाज अदा कराएंगे। इसी तरह हरखोड़ा में 8:00 बजे, पकड़ियार बुजुर्ग में 8:30 बजे, परसा चक गोबरही में 9:00 बजे, पतरेंगवा में, पिपरा कल्याण में 8:00 बजे ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।

शांति व्यवस्था के मद्देनजर ईदगाहों पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ईद त्योहार को लेकर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों को लगाया गया है। जनपद के सभी मस्जिदों, ईदगाहों पर पुलिस मुस्तैदी के साथ धार्मिक स्थल पर ड्यूटी करते नजर आएंगे। सीओ सदर बसंत सिंह का कहना है ईद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ताकि ईद पर्व पर कोई व्यवधान न उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed