फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Efforts will be made to attract children from Model Anganwadi Center

Maharajganj News: मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को लुभाने की होगी कोशिश

Mon, 04 Sep 2023 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to attract children from Model Anganwadi Center
- जिले के सभी 12 ब्लॉकों में एक-एक केंद्र को बनाया जा रहा मॉडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कार्यक्रम विभाग की ओर से जिले के सभी 12 ब्लॉकों में एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल बनाया जाएगा। इसके माध्यम से केंद्रों पर आने वाले बच्चों को जहां लुभाने की कोशिश होगी, वहीं उन्हें शिक्षित करने व उनके ठहराव पर भी जोर दिया जाएगा।
छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मनोरंजक तरीके से शिक्षा से जोड़ने के लिए जिले में आंगनबाड़ी केंद्र बने हैं। केंद्रों में से अधिकांश की स्थिति बदहाल हैं। ऐसे में विकास विभाग की ओर से 12 ग्राम पंचायतों में बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्राें के सुधार की पहल की जा रही है। इसके तहत सदर ब्लॉक के करमहां, परतावल के धरमपुर, सिसवा के बरियारपुर, मिठौरा के बरोहिया द्वितीय, बृजमनगंज के दुबौलिया, लक्ष्मीपुर के मोहनापुर, निचलौल के बजही, नौतनवां के मेंहदिया तृतीय, घुघली के पटखौली, फरेंदा के उदितपुर, धानी के रामपुर व पनियरा के सोहरौना तिवारी में केंद्र को मॉडल बनाया जाना है। इसमेंं बच्चों के लिए डेस्क व बेंच, स्मार्ट क्लास, दीवारों पर आकर्षक चित्र आदि बनाने का भी कार्य होगा।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी 12 ब्लॉकों में एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल बनाया जाना है। इसके लिए गांवों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही उसके निर्माण की पहल प्रारंभ होगी।
संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed