फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Efforts to increase income of groups through Saras Mela

सरस मेले के जरिए समूहों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास

Fri, 21 Oct 2022 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Efforts to increase income of groups through Saras Mela
सरस मेले के जरिए समूहों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन

महराजगंज। दीपावली को ध्यान में रखते हुए व समूहों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी 12 ब्लॉकों में चार दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। मेले के जरिए लोगों को सुविधाजनक तरीके से मोमबत्ती, दीया समेत अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को लोगों ने उत्साह के साथ खरीदा।
सदर ब्लॉक परिसर में विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने मेले का शुभारंभ कर समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने समूहों द्वारा बनाई गई सामग्री की खरीदारी की। मिठौरा ब्लॉक परिसर में बुधवार को सूई-धागा स्वयं सहायता समूह मधुबनी की अध्यक्ष मंजू देवी ने स्टॉल लगाया। स्टॉल पर मोमबत्ती तथा अगरबत्ती बेची गई। इस स्टॉल पर चार प्रकार की मोमबत्ती रखी गई थी।
विज्ञापन

समूह की सदस्य बबीता देवी, पूनम, निर्मला, आरती, अशरफा देवी आदि मौजूद रहीं। प्रभारी एडीओ आईएसबी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूई - धागा स्वयं सहायता समूह मधुबनी की महिलाएं काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानी बाजार ब्लॉक परिसर में सरस मेले का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने की। स्वयं सहायता समूहों ने प्रदर्शनी में अपने उत्पादों का स्टाल लगाया। प्रदर्शनी में वर्मी कम्पोस्ट खाद, चटाई, मोमबत्ती, अगरबत्ती और मिट्टी के दीपक आदि रखे गए थे। इस दौरान एडीओ पंचायत नजीर अहमद, शशिकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed