{"_id":"6941c018c22d21534e094618","slug":"efforts-to-develop-the-talent-of-students-through-annual-festival-program-maharajganj-news-c-206-1-go11002-166884-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वार्षिक उत्सव कार्यक्रम से विद्यार्थियों की प्रतिभा विकसित करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वार्षिक उत्सव कार्यक्रम से विद्यार्थियों की प्रतिभा विकसित करने का प्रयास
विज्ञापन
राजकीय बरवां राजा में वार्षिकोत्सव का आयोजन
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों में विशेष प्रतिभा विकसित करने का इंतजाम किया जा रहा है। सभी राजकीय स्कूलों में वार्षिक उत्सव का आयोजन इसकी ही एक कड़ी है। इस कार्यक्रम से न सिर्फ स्कूल के विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, बल्कि अपनी प्रतिभा विद्यार्थी दिखा सकें इसका मंच भी मिलेगा। उक्त बातें डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने व्यक्त की।
राजकीय माध्यमिक स्कूल बरवां राजा में मंगलवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्षिकोत्सव पत्रिका के विमोचन से किया गया। पत्रिका का संपादन करने वाले वरिष्ठ शिक्षक रामजी को डीआईओएस ने उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत एवं नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की। जिन विद्यार्थियों खेल कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षक रत्नेश कुमार, संदीप सिंह, अविनाश कुमार, शमशाद अहमद मौजूद रहे।