फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Effect of weather...after viral, more cough patients in hospital

Maharajganj News: मौसम का असर....वायरल के बाद अस्पताल में खांसी के मरीज ज्यादा

Sun, 16 Nov 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Effect of weather...after viral, more cough patients in hospital
महराजगंज। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के बीच खांसी का प्रकोप बढ़ा है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल के बाद सर्वाधिक रोगी खांसी के मिले। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर रोगियों को दवा का परामर्श व अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी। इस दौरान जिला अस्पातल में खांसी के 26 रोगी पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 670 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी वायरल फीवर के मिले। इसके बाद सर्वाधिक रोगी खांसी के रहे। जांच रिपोर्ट देखकर डाॅ. वैभव श्रीवास्तव ने रोगियों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि खांसी के रोगी इन दिनों सर्वाधिक आ रहे हैं। बताया कि इन दिनों कई तरह की खांसी हो रही है। इनमें सूखी खांसी, बलगम वाली खांसी, एलर्जिकल खांसी लोगों को ज्यादा परेशान कर रही है। सूखी व बलगम वाली खांसी होने पर अधिक से अधिक पानी व तरल पदार्थ का सेवन करें यह श्वांस व आहार नली के स्नेहन का कार्य करेगी। इनहेलर इत्यादि का उपयोग निजी जानकारी के आधार पर न शुरू करें। मेंथालयुक्त कैंडी व शहद का सेवन खांसी से राहत दिला सकती है। शरीर को अधिक से अधिक हाइड्रेट रखकर खांसी से निजात पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि बिना परामर्श खांसी का कोई उपचार न करें। चिकित्सक सलाह लेकर ही उपचार शुरू करे क्योंकि सभी की खांसी एक तरह की नहीं होती। चिकित्सक लक्षण पहचान कर उपचार बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed