फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   education up board

यूपी बोर्ड: संख्या में गिरावट, बोर्ड परीक्षा में 4445 कम परीक्षार्थी

Tue, 12 Nov 2019 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
education up board
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों की संख्या
विज्ञापन

महरागंज । 2020 की यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष की तुलना में 4445 परीक्षार्थी कम हैं। हाईस्कूल व इंटर दोनों कक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पंजीकरण के मामले में इस बार हाईस्कूल में 3860 तथा इंटर में 585 परीक्षार्थी कम हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 की बोर्ड की परीक्षा में कुल 78313 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 45331 परीक्षार्थी हाईस्कूल के और 32982 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के थे। वहीं, इस बार परीक्षा के लिए कुल 73868 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिसमें 41471 परीक्षार्थी हाईस्कूल तथा 32397 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पंजीकृत परीक्षार्थियों की निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए जिम्मेदारों को केंद्रों पर मूलभूत व्यवस्था सुधारने के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी करने पर बढ़ेगी समस्या
जिन विद्यालयों ने केंद्र बनने के बाद भी मानकों की अनदेखी की उनकी समस्याएं बढ़ जाएंगी। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि केंद्र बनने वाले विद्यालयों में राउटर, ब्राडबैंड हाईस्पीड कनेक्शन, डबल सीसीटीवी विथ वायर रिकार्डर तथा वैकल्पिक उर्जा के लिए इंवर्टर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। डीआईओएस ने बताया कि उपरोक्त चारों मानकों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदारों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। सभी समयबद्ध तरीके से मानकों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed