{"_id":"6a666a2d7bce6f09710dd9c8","slug":"education-for-students-in-council-schools-will-become-engaging-through-the-ncert-guidebook-maharajganj-news-c-206-1-go11002-182050-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनसीईआरटी की संदर्शिका से रोचक होगी परिषदीय बच्चों की शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनसीईआरटी की संदर्शिका से रोचक होगी परिषदीय बच्चों की शिक्षा
विज्ञापन
निपुण भारत मिशन लक्ष्य को मिलेगी रफ्तार, एनसीईआरटी की तरफ से शिक्षकों को दी जाएगी संदर्शिका
रोचक शैक्षिक गतिविधियों से तीसरी तक के विद्यार्थियों में विकसित करेंगे बुनियादी दक्षता
महराजगंज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षा तीन तक के बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत निपुण भारत मिशन को धार देने के लिए परिषदीय शिक्षकों को एनसीईआरटी की तरफ से संदर्शिका दी जाएगी। इसमें गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति, कक्षा एवं विषयवार शिक्षण योजनाएं और रोचक गतिविधियों के आधार पढ़ाने की जानकारी दी गई है। शिक्षकों कक्षा में इसका पालन करेंगे।
जिले के करीब 1500 से अधिक स्कूलों में लगभग दो लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और इन्हें 4300 शिक्षकों की तैनाती है। बेसिक के डीसी सामुदायिक सहभागिता दिव्य पांडेय ने बताया कि नई शिक्षक संदर्शिका राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और निपुण भारत मिशन के अनुरूप तैयार की गई है। इसमें गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियां, कक्षा एवं विषयवार शिक्षण योजनाएं, रोचक गतिविधियां, सरल मूल्यांकन के तरीके और बच्चों की सीखने की गति के अनुरूप शिक्षण तकनीकों को शामिल किया गया है। इससे शिक्षक कक्षा शिक्षण को अधिक सहज, रोचक और परिणामोन्मुख बना सकेंगे।
डायरी के माध्यम से शिक्षक प्रतिदिन की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति और उनके सीखने के स्तर का अभिलेखीकरण कर सकेंगे। इससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की प्रभावी निगरानी संभव होगी। शिक्षक संदर्शिका व डायरी का वितरण उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
शिक्षक संदर्शिका के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद दिया जाएगा। इसका उद्देश्य भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं का बेहतर विकास शुरुआती चरण से प्रभावी करना है।
- सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए, महराजगंज।