फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Education becomes costlier; prices of notebooks and books surge.

Maharajganj News: महंगी हुई पढ़ाई, कापी-किताब के दाम में उछाल

Mon, 29 Jun 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Education becomes costlier; prices of notebooks and books surge.
काॅपी-किताब की दुकान।
महराजगंज। कॉपी-किताब के साथ स्टेशनरी के दामों में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष तक प्राइमरी तक जो काॅपी, किताब, बैग व अन्य स्टेशनरी ढाई से तीन हजार रुपये में मिल जाता था, उसके लिए अब चार से पांच हजार तक चुकाने पड़ रहे हैं। सर्वाधिक बढ़ोतरी की बात करें तो प्लास्टिक टिफिन, पानी की बाॅटल में हुई है।
विज्ञापन

कागज महंगा होने के कारण नोटबुक उत्पादन की लागत बढ़ी है। पांच से 10 रुपये नोटबुक के रेट बढ़ चुके हैं जिसके कारण पांचवीं तक बच्चों के लिए स्कूल बैग, कापी किताब व स्टेशनरी की खरीद करने में अभिभावकों के पसीने छूट रहे। बर्रोहिया ढाला निवासी कारोबारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सिर्फ किताबों पर पांच फीसदी जीएसटी है, बाकी नोटबुक रजिस्टर कागज का रेट बढ़ने के कारण महंगा हुआ है। वहीं स्टेशनरी पर 18 फीसदी की जीएसटी के कारण शिक्षा सामग्री पिछले वर्ष की तुलना में महंगी है। सबसे कम रेट का स्कूल बैग 150 रुपये का है जिसे एलकेजी के बच्चों के लिए अभिभावक खरीद रहे। इसकी क्वालिटी बहुत हल्की है। 1000 पेज वाली नोटबुक 384 रुपये की बिक रही, पिछले वर्ष रेट 360 था।
विज्ञापन


अभिभावकों को लग रही चपत
अमित कुमार वर्मा, मनोज कुमार पटवा, पंकज कुमार कन्नौजिया व रामकुमार ने बताया कि बच्चों को निजी स्कूल में पढ़ाना मुश्किल होता जा रहा है। कापी, किताब व अन्य स्टेशनरी के लिए स्कूल सिर्फ दो तीन दुकान पर ही किताब रखवाते जहां से उनका कमीशन सेट रहता। निजी स्कूलों की किताब पहले सिर्फ एक दुकान पर होती थी, लेकिन प्रशासन के दखल पर अब स्कूल वाले दो से तीन दुकान पर किताब अपने मुद्रकों की रखवा रहे जिससे उनपर एक दुकान से सामग्री लेने के दबाव का आरोप न लगने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed