फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Economic progress by serving delicious food

टिफिन में लजीज भोजन परोस कर की आर्थिक उन्नति

Sun, 20 Jun 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Economic progress by serving delicious food
आशा स्वयं सहायता समूह की सदस्य खाना बनाते। - फोटो : MAHARAJGANJ
टिफिन में लजीज भोजन परोस कर की आर्थिक उन्नति
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में समूह की महिलाएं टिफिन में लजीज भोजन कामकाजी लोगों तक पहुंचाकर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। इससे जरूरतमंद लोगों को शुद्ध भोजन मिल जा रहा है। इतना ही नहीं, समूह की महिलाएं आर्डर पर ग्राहक के लिए मनपसंद भोजन भी बनाती हैं।
जयप्रकाश नगर मोहल्ले में आशा स्वयं सहायता समूह है। इससे10 महिलाएं जुड़ी हैं। भोजन बनाने से लेकर उसे पहुंचाने तक की जिम्मेदारी बंटी है। समूह की अध्यक्ष पूनम कहती हैं कि शाकाहारी भोजन 70 रुपये में दिया जाता है। मांसाहारी भोजन 90 से 120 रुपये तक दिया जाता है। 80 रुपये में अंडा कढ़ी दी जाती है। समूह का गठन 10 अगस्त 2020 में हुआ था। टिफिन में भोजन लोगों की रुचि के अनुसार भी भेजा जाता है। लॉकडाउन के दौरान बेहद समस्या हुई, लेकिन वर्तमान में 15 से 20 टिफिन भेजने की व्यवस्था है। आने वाले दिनों में मांग के अनुसार टिफिन की संख्या बढ़ा दी जाएगी। एक महिला सदस्य को औसतन ढाई से तीन हजार की आमदनी प्रत्येक माह होती है। मांग बढ़ने पर आमदनी में भी इजाफा होगा। भोजन बनाने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाता है। शुद्ध और पौष्टिक भोजन होने के कारण धीरे-धीरे मांग बढ़ रही है। ज्यादा बैंक एवं दुकानदार टिफिन लेते हैं।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष अनिता, सचिव प्रेमलता ने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाएं बेहतर ढंग से काम कर रही हैं। उम्मीद है कि आमदनी में बढ़ोत्तरी दर्ज होगी। चार महिला सदस्य टिफिन ले जाने की जिम्मेदारी निभाती हैं। बाजार से सब्जी लाने एवं बनाने की जिम्मेदारी दो से तीन सदस्य करती हैं। गायत्री, रेनू, सुभावती, ज्योति, रिना, श्यामलता ने कहा कि टिफिन भेजने का कारोबार अच्छा है। अभी रिवाल्विंग फंड नहीं मिला है। स्वयं की बचत कर काम को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed