फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bharat Mata ki Jai echoed everywhere, an appeal to hoist the tricolor

Azadi Ka Amrit Mahotsav: हर ओर गूंजा भारत माता की जय, तिरंगा फहराने की अपील

Wed, 10 Aug 2022 10:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 10:14 AM IST
सार

नगर के सक्सेना चौक पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत थियेटर ग्रुप गोरखपुर की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। शहर में लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। टीम में डायरेक्टर नारायण पांडेय, कृष्णा राज, जय गुप्ता, अवधेश यादव, पूर्णिमा शर्मा, सृष्टि जायसवाल, स्मिता यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai echoed everywhere, an appeal to hoist the tricolor
गोरखा समाज नौतनवा की ओर से नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा । - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। मंगलवार को रैली एवं नुक्कड़ नाटक के जरिए सभी को लोगों को तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। शहर से लेकर गांव तक रैली निकाली गई।

विज्ञापन


नगर के सक्सेना चौक पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत थियेटर ग्रुप गोरखपुर की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। शहर में लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। टीम में डायरेक्टर नारायण पांडेय, कृष्णा राज, जय गुप्ता, अवधेश यादव, पूर्णिमा शर्मा, सृष्टि जायसवाल, स्मिता यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम की ओर से कार्य योजना तैयार कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार को संगठन के सदस्यों ने शहीद ग्राम विशुनपुर गबडुआ शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शहीदों के परिजनों को तिरंगा देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन अग्रवाल, महासचिव विमल कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, मीडिया प्रभारी डॉ. शांतिशरण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनियरा क्षेत्र के रामरतन पीजी कॉलेज रामपुर मंसूरगंज के एनसीसी कैडेट्स ने प्रभातफेरी निकाल कर सभी नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। प्रबंधक रामचंद्र यादव, प्राचार्य नागेश्वर सिंह, दिनेश कुमार, संजय कुमार, शत्रुघ्न यादव, प्रवीण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। रैली में विद्यार्थी तिरंगा जागरूकता नारे लगा रहे थे। इस दौरान योगेश कुमार दुबे, सुशील शुक्ल, हैपी सिंह, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
 

पूर्व सैनिकों ने किया घर-घर तिरंगे का वितरण
पूर्व सैनिक मनोज कुमार राना के नेतृत्व में स्थानीय पूर्व सैनिकों एवं गोरखा समाज की ओर से मंगलवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा ने घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा वितरित किया। 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस दौरान मनोज कुमार राना, नर बहादुर राना, हरि बहादुर गुरुंग, उत्तम, ऋषिराम, अनिल राना, सुनीता राना, रानी थापा, मधु नेवार, सुनील क्षेत्री, तूल बहादुर थापा, गणेश आदि मौजूद रहे।

गौरव यात्रा का शुभारंभ हुआ
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर निर्धारित गौरव यात्रा का शुभारंभ अमर शहीद स्थल विशुनपुर गबडुआ के शहीद स्थल से हुआ। अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किया गया। पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह, आलोक प्रसाद, गोपाल शाही, गामा प्रसाद, कपिलदेव शुक्ला, विनोद सिंह, शिवशंकर वर्मा, डॉ. घनश्याम मिश्र, श्रीकान्त साहनी, दिलीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

सपा कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हर घर पर तिरंगा फहराया गया। 15 अगस्त तक यह अभियान जारी रहेगा। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ तिरंगा फहराया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, विंद्रेश कन्नौजिया, विजय जायसवाल, परशुराम निषाद, शैलेष सुल्तानिया, सतपाल यादव, विजय यादव, राजेश निषाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed