{"_id":"683f4ac76571accace07b21c","slug":"ecc-educators-will-be-hired-on-contract-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150890-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संविदा पर रखे जाएंगे ईसीसी एजुकेटर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संविदा पर रखे जाएंगे ईसीसी एजुकेटर्स
Wed, 04 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में समग्र शिक्षा के तहत लगभग 3 हजार से अधिक कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के ईसीसी एजुकेटर्स की संविदा भर्ती शुरू होगी। बेसिक शिक्षा विभाग इसकी प्रक्रिया में जुट गया है और तैयारी शुरू कर दी गई है। इस भर्ती से जहां बेरोजगार युवाओं को फायदा मिलेगा, वहीं भर्ती से विभाग की मुश्किलें भी दूर होंगी।
को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए (बाल्यावस्था में देखभाल एवं शिक्षा) एजुकेटर को तैनाती की जाएगी। ईसीसीई एजुकेटर बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करने का कार्य करेंगे।
बच्चों को भौतिक, मानसिक, सामाजिक और अकादमिक विकास के लिए वातावरण सृजन करना बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के लिए रंग,आकार, ध्वनि, वस्तु आदि का पहचान के जरिये वह छोटे बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में प्रवेश की योग्यता विकसित करेंगे।
विज्ञापन
कितने पदो पर भर्ती होगी यह तो अभी नहीं तय है, लेकिन अन्य सभी निर्धारण किये जा चुके हैं।
11 माह के लिए इन्हें रखा जाएगा, जिसका आवेदन सेवायोजन पोर्टल से लिया जाएगा। 10684 रुपये मानदेय इन्हें दिया जाएगा साथ ही इन्हें अतिरिक्त कार्य जिसमें निर्वाचन संबंधित नामावली सत्यापन व अपडेशन का कार्य भी लिया जाएगा, जिसके लिए उन्हें अलग से भुगतान दिया जाएगा।
कार्य बेहतर मिलने पर संविदा की अवधि आगे बढ़ाई जाएगी अन्यथा पहले वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद संविदा समाप्त कर दी जाएगी। आवेदन योग्यता स्नातक रखी गई है।