{"_id":"65d65888c9aab4be07075776","slug":"eat-coarse-grains-to-stay-healthy-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116299-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वस्थ रहने के लिए मोटे अनाज का करें सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वस्थ रहने के लिए मोटे अनाज का करें सेवन
Thu, 22 Feb 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यकम योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में जनपद स्तरीय मिलेट्स प्रदर्शन जागरूकता रैली निकली। कलक्ट्रेट परिसर में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व अपर जिलाधिकारी डाॅ. पंकज वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कृषि विभाग के कर्मचारी, कृषक एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी सहित 500 लोगों ने प्रतिभाग किया। रैली कलक्ट्रेट मुख्यालय महराजगंज से महुअवा चौराहा, मुख्य नगर होते हुए मउपाकड़ चौक रोड से एक लॉन में समाप्त हुई।
रैली में मिलेट्स श्रीअन्न (ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, मडुआ /रागी, मक्का आदि) की खेती को बढ़ावा देने एवं उसको भोजन के रूप में उपयोग करने के बारे में बताया गया। उपनिदेशक कृषि रामशिष्ट ने कहा कि मिलेट्स अर्थात श्रीअन्न बेहद पौष्टिक और विपरीत परिस्थितियों में उगने वाले अन्न हैं। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनकी अत्यधिक मांग है। यदि इनका उत्पादन कृषक करें तो न सिर्फ लोगों को पौष्टिक भोजन प्राप्त हो सकता है, बल्कि आय का भी अच्छा स्रोत है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बदलते जलवायु और लोगों की पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने की दृष्टि से श्रीअन्न बेहद लाभदायक है। संवाद