फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Easy travel to Ayodhya Basti via rural route

Maharajganj News: ग्रामीण रूट से अयोध्या बस्ती की यात्रा आसान

Sat, 18 Oct 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Easy travel to Ayodhya Basti via rural route
महराजगंज। ग्रामीण रूटों पर आवागमन बढ़ाने पर इन दिनों परिवहन निगम का फोकस है। जिला मुख्यालय से परतावल-पनियरा- कैंपियरगंज-मेंहदावल होकर अयोध्या तक रोडवेज सेवा महराजगंज डिपो ने जहां प्रारंभ कर दी है। वहीं दीपावली के बाद इसी रूट से होकर बस्ती जाने के लिए भी एक रोडवेज संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

महराजगंज से लखनऊ रूट के खलीबाद, बस्ती, अयोध्या, फैजाबाद की यात्रा के लिए ग्रामीण सेवा पहले नहीं प्रभावी थी जिसके कारण डिपो से जाने वाली इस रूट की पांच रोडवेज बसें जो लखनऊ के साथ कानपुर व दिल्ली तक जाती हैं उन्हें गोरखपुर का चक्कर लगाना पड़ता।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ दूरी बढ़ती है बल्कि किराया भी अधिक पड़ता। सबसे उल्टी यात्रा पनियरा, मुजुरी के लोगों को करनी पड़ती थी और इन्हें परतावल पहुंचकर गोरखपुर जाना पड़ता है जहां से उन्हें लखनऊ के लिए बस या ट्रेन की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि कैंपियरगंज व मेंहदावल होते हुए लखनऊ रूट की न सिर्फ दूरी कम है बल्कि किराया भी कम है।ग्रामीण क्षेत्र की जरूरत महसूस करते हुए इस रूट पर जहां एक बस जनवरी से शुरू की गई वहीं बीते सप्ताह इसी रूट से अयोध्या के लिए भी बस सेवा शुरू हुई।

बृहस्पतिवार को तीसरी ग्रामीण सेवा पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने परतावल से प्रारंभ कराई। अब इसी रूट पर एक और सेवा बस्ती तक संचालित की जाएगी जिसकी तैयारी में विभाग अभी से जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed