{"_id":"65c1537c57fd9024ea008499","slug":"easy-movement-of-residents-at-the-edge-of-the-forest-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115174-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जंगल के किनारे के वाशिंदों का सुगम हुआ आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जंगल के किनारे के वाशिंदों का सुगम हुआ आवागमन
Tue, 06 Feb 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज के जंगलों के किनारे व नारायणी नदी के तट से लगने वाले लोगों का आवागमन सुगम हो गया है। क्योंकि, अब यहां से प्रत्येक दिन सुबह और शाम रोडवेज की सेवा संचालित हो रही है। इससे सुदूरवर्ती इलाके की करीब 50,000 की आबादी को फायदा पहुंच रहा है।
बढ़या गांव के ग्राम प्रधान प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाके के लोगों को अब तहसील और जिला मुख्यालय के साथ ही गोरखपुर शहर तक आना जाना आसान हो गया है। क्योंकि, बढ़या फार्म से रोडवेज बस की सुविधा शुरू हो गई है। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के दुकानदारों, व्यापारियों, ग्रामीणों, किसानों और छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है।
क्षेत्र के महेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ने कहा कि दरअसल बढ़या फार्म जंगलों से गिरे और नारायणी नदी के तट के किनारे पर स्थित है। जहां से लोगों के आवागमन के लिए कोई साधन नहीं था। लोग निजी साधन कर तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय और गोरखपुर शहर तक आते जाते थे। या फिर बाइक से निचलौल शहर तक आने के बाद आटो, जीप या रोडवेज बस पकड़कर आगे के लिए रवाना होते थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए डोमा खंड कृषक इंटर काॅलेज के प्रबंधक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन सुबह सात बजे रोडवेज बस सवारियों को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना होती है। फिर गोरखपुर से शाम चार बजे से बस बढ़या फार्म के लिए चल देती है। बस चलने से लोगों में खुशी है।