फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   early morning feel777

Maharajganj News: सुबह ही दोपहर का अहसास

Mon, 12 Jun 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
early morning feel777
दिनों-दिन बढ़ रही गर्मी से बिजली की खपत भी बढ़ गई, लो वोल्टज से जूझ रहे लोग
विज्ञापन


महराजगंज। सूरज की तपिश बढ़ने से पारा भी लगातार चढ़ रहा है। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार की दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवा से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह सूरज निकलने के साथ ही तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। गर्मी के चलते घरों से बाहर निकलने से लोग परहेज कर रहे हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार सामान्य से वर्तमान तापमान ज्यादा है। तापमान अभी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

दिनों-दिन बढ़ रही गर्मी से बिजली की खपत भी बढ़ गई है। पावर कारपोरेशन को भी पसीना छूटने लगा है। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती का दंश लोग झेल रहे हैं। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे की निर्बाध आपूर्ति के दावे की पोल खुल जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटौती की जा रही है। लोड बढ़ने से लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। घुघली क्षेत्र के अधिकतर गांवों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
ठंडा पेय पदार्थों का सेवन बढ़ाएं
जिला अस्पताल के डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि ठंडा पेय पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। लू से बचाव के लिए ठंडी लस्सी, खरबूजा, अनार, मौसंमी, लीची, अंगूर, नींबू पानी, गन्ने का रस, तरबूज आदि ठंडे व रसदार फलों का सेवन करना चाहिए। सुबह, दोपहर व शाम को भोजन के साथ खीरा, प्याज, टमाटर इत्यादि सलाद के रूप में लिया जा सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। क्योंकि इनमें पानी व पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed