फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Duty slip will be given only after breath analyser test

Maharajganj News: ब्रेथ एनालाइजर जांच के बाद ही मिलेगी ड्यूटी स्लिप

Sun, 18 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Duty slip will be given only after breath analyser test
महराजगंज। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन निगम लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में अब चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने से पहले जांच की जाएगी। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के साथ बीपी की जांच होगी।
विज्ञापन

इसके बाद ही इन्हें ड्यूटी स्लिप दी जाएगी। महराजगंज डिपो की 67 बसों के लिए इसे प्रभावी करने की तैयारी है। इसके निर्देश डिपो को प्राप्त हो चुके हैं। परिवहन निगम की बसें कई बार चालकों की लापरवाही के चलते हादसे का शिकार बनती हैं। परिचालकों की भूमिका भी संदिग्ध रहती है। इसी के दृष्टिगत चालक-परिचालकों की ड्यूटी निर्धारित करने के लिए परिवहन निगम ने सॉफ्टवेयर विकसित कराया है। अब इसी साफ्टवेयर पर फीडिंग कराकर ड्यूटी स्लिप दी जाएगी। इसे सीधे राज्य स्तर से नजर रखा जा सकेगा। गड़बड़ी पर ड्यूटी कर्मी ही नहीं डिपो प्रबंधक भी जिम्मेदार होंगे। ड्यूटी स्लिप पर इसका अंकन भी करना होगा। प्रवर्तन दलों को भी इस संदर्भ में जानकारी देकर ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग जांच के समय करने का निर्देश राज्य परिवहन निगम कार्यालय की तरफ से दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के राज्य कार्यालय से ड्यूटी स्लिप जारी करते समय ब्रीथ एनालाइजर से जांच के लिए निर्देश हैं। इसके लिए एक साफ्टवेयर भी प्राप्त होगा इसी पर ड्यूटी स्लिप फीड करना होगा। इससे निगम की सीधी निगरानी चालक-परिचालक पर रहेगी। यह कार्य साफ्टवेयर प्राप्त होने के बाद जून से अनुपालन में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed