फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dussehra: Route diversion will be effective, heavy vehicles will not be allowed to enter the city.

दशहरा : प्रभावी रहेगा रूट डायवर्सन, शहर में नहीं दाखिल होंगे भारी वाहन

Wed, 01 Oct 2025 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dussehra: Route diversion will be effective, heavy vehicles will not be allowed to enter the city.
गोरखपुर। जिले में स्थापित 1400 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार को विसर्जन किया जाएगा। इसकों लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोगाें को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए डायवर्जन भी लागू किया गया है। डायवर्जन बृहस्पतिवार रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिसवां-घुघली की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें फरेंदा जाना है वह शिकारपुर-परतावल-पनियरा होकर निकलेंगे। निचलौल से आने वाले वाहन फरेंदा या गोरखपुर जाना वह सिंदुरिया होकर शिकारपुर निकलेंगे। चौक के वाहन झंझनपुर-शिकारपुर निकलेंगे। फरेंदा की तरफ के वाहन कैंपियरगंज-पनियरा होकर आएंगे। गोरखपुर के वाहनों को भी शिकारपुर से ही रूट बदलना होगा। बताया कि सभी स्थान जहां से रूट बदलाव प्रभावी होंगे व यातायात पुलिस जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जिला मुख्यालय के अलावा जनपद के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा महोत्सव में बृहस्पतिवार को मां की प्रतिमा विसर्जित होंगी जिसके पुख्ता इंतजाम पूरे किए गए हैं।जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम दोपहर दो बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा। मुख्यालय दुर्गा मंदिर पुजारी अवधेश ने बताया कि मुख्यालय पर स्थापित सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन दुर्गा मंदिर पर स्थापित प्रतिमा के साथ ही शुरू होगा। मां के विसर्जन की यात्रा दोपहर दो बजे सक्सेना चौराहे पर पहुंचेगी जहां दुर्गा मंदिर का बजरंग अखाड़ा के योद्धा रंजन सिंह के अगुवाई में करतब प्रदर्शन करेंगे। इसी चौराहे पर मुख्यालय के आसपास स्थापित प्रतिमाओं को लेकर समिति और श्रद्धालु पहुंचेंगे। यहां से एकसाथ सभी प्रतिमाएं फरेंदा हाइवे के त्रिमुहानी घाट के लिए प्रस्थान करेंगी जहां विसर्जन के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------



149 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
दुर्गा महोत्सव में स्थापित माता की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए त्रिमुहानी घाट के साथ पूरे जनपद में कुल 149 स्थान चिन्हित किए गये हैं। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि सभी विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग व पथ प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम कियए गए हैं। निगरानी सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से रखा जाएगा। सभी विसर्जन स्थल पर 5-5 गोताखोर व नाव चालक मुस्तेद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे जिले को 5 जोन व 81 सेक्टर में बांटा गया है। निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल सहित कुल 400 से अधिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी लगी है। थानाध्यक्ष व सीओ संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेंगे। दो कंपनी पीएससी, 10 क्यूआरटी टीम लगी है। पीआरवी व डायल 112 देर रात तक भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed