{"_id":"6ae3ae38ab548459800423f0","slug":"during-the-inspection-the-dm-inquired-about-the-progress-of-the-investigation-work-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188178-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईवीएम की एफएलसी में बीयू-सीयू की 80.31 प्रतिशत जांच पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईवीएम की एफएलसी में बीयू-सीयू की 80.31 प्रतिशत जांच पूरी
विज्ञापन
महराजगंज। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में अब तक 80.31 प्रतिशत बैलेट यूनिट (बीयू) और कंट्रोल यूनिट (सीयू) की जांच पूरी हो चुकी है। वहीं, वीवीपैट की 76.13 प्रतिशत जांच पूरी की जा चुकी है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार को एफएलसी कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जांच कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
डिप्टी कलेक्टर विजय यादव ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम और वीवीपैट की जांच कराई जा रही है। डीएम ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाए। साथ ही एफएलसी के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति यथासंभव सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिया कि एफएलसी हॉल में किसी अधिकारी या कर्मचारी को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति न दी जाए। बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश न मिले। उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से कार्यों का जायजा लिया और रजिस्टर की प्रविष्टियां भी जांची। गार्ड रूम का निरीक्षण कर सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने तथा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।