{"_id":"6016ff7b8ebc3e544b54fbe8","slug":"dumping-ground-maharajganj-news-gkp3829914197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग ग्राउंड व एमआरएफ के लिए भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग ग्राउंड व एमआरएफ के लिए भूमि चिह्नित
विज्ञापन

नौतनवां के हरदीडाली में दो एकड़ भूमि खरीदने का निर्णय
कूड़ा निस्तारण व नगर को स्वच्छ रखने के लिए कवायद शुरू
महराजगंज। नगर के विभिन्न वार्डों से निकलने वाले कूड़े को निस्तारित करते हुए स्वच्छता को बढ़ावा देने और नगरवासियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने को लेकर नगर पालिका द्वारा हरदीडाली में दो एकड़ भूमि खरीदी जाएगी। यह जमीन चिह्नित कर ली गई है। भूमि मिलने के बाद जहां नगर से निकलने वाले कूड़े को एक जगह एकत्रित किया जाएगा वहीं, एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी) केंद्र के बनाए जाने से उसका बेहतर ढंग से निस्तारण भी हो सकेगा।
जिले में वर्तमान में पूर्ण रूप से संचालित हो रहे सात निकायों में से छह निकायों में डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि पहले ही मिल गई थी। नौतनवां नगर पालिका में भूमि के न होने से डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं बन पा रही थी। नगर पालिका बोर्ड ने डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि खरीदने की सहमति प्रदान कर दी जिसके बाद पालिका प्रशासन ने कूड़े के बेहतर निस्तारण को लेकर लगभग दो एकड़ भूमि खरीदने का निर्णय लिया है। भूमि के खरीद लिए जाने के उपरांत जहां नगर का कूड़ा वहीं डंप किया जा सकेगा वहीं एमआरएफ केेंद्र के माध्यम से कूड़े में स्थित सामग्रियों को अलग करके उसे निस्तारित भी किया जा सकेगा। नगर पालिका नौतनवां के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि नौतनवां क्षेत्र के ग्राम हरदीडाली में डंपिंग ग्राउंड के लिए भूमि चिह्नित की गई है। उसके क्रय संबंधी कार्रवाई को प्रारंभ किया जा रहा है। भूमि के मिल जाने से कूड़े का निस्तारण तो होगा ही, नगर को भी साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
दो एकड़ भूूमि खरीदने पर 75 लाख होंगे व्यय
दो एकड़ भूमि को खरीदने पर नगर पालिका द्वारा लगभग 75 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि डंपिंग ग्राउंड के लिए आवश्यक भूमि दो किसानों की है। भूमि मिलने के उपरांत उसके निर्माण को लेकर आवश्यक प्रक्रिया भी प्रारंभ कराई जाएगी।