फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to yoga, got strength to fight corona

योग की बदौलत कोरोना से लड़ने की मिली ताकत

Sun, 20 Jun 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Due to yoga, got strength to fight corona
जीएसवीएस इंटर कालेज परिसर में योगा करते विपुल। - फोटो : MAHARAJGANJ
योग की बदौलत कोरोना से लड़ने की मिली ताकत
विज्ञापन

महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नियमित योग करने वाले लोगों ने अनुभव को सांझा किया है। उनके अनुसार योग करने से आत्मबल मिलने के साथ कोरोना से लड़ने को ताकत मिली। फेफड़ों को मजबूती मिली। कोरोना काल में आयुर्वेद के नुस्खे को सभी ने अपनाया। योग करने वाले संक्रमित हुए, लेकिन समुचित इलाज से कोरोना से मुक्ति पा ली। कुछ लोगों को कोरोना छू भी नहीं पाया।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह कहते हैं कि मई में कोरोना संक्रमित हो गया। संयमित दिनचर्या एवं नियमित योग करने से जल्द ठीक हो गया। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान घबराहट नहीं हुई। मन में धैर्य रखकर डॉक्टर की निर्धारित दवाओं का सेवन किया। सुबह योग करने के बाद ही दिनचर्या की शुरुआत होती है।
विज्ञापन

नगर सहकारी बैंक के सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव कहते हैं कि लंबे समय से योग प्रणायाम दिनचर्या का हिस्सा है। नियमित योग करने के कारण कोरोना संक्रमण का असर काफी हल्का रहा। दस से पंद्रह दिन में रिकवर हो गया। ठीक होने के बाद कुछ दिन सुस्ती रही। काढ़े समेत अन्य औषधियों का सेवन किया। इन सभी से काफी फायदा हुआ। अब कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सचिव विमल कुमार पांडेय ने बताया कि नियमित योग एवं कोविड गाइडलाइन का पालन करने के कारण संक्रमण से बचा रहा है। कोरोना काल में शुगर की वजह से थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन संक्रमण से बचा रहा है। सभी लोगों को योग नियमित करना चाहिए। व्यापारी आत्माराम गुप्त ने बताया कि करीब 20 साल से नियमित योग कर रहा हूं। अगर योग शिविर में नहीं पहुंच पाता हूं तो घर पर ही बच्चों के साथ योग करता हूं। इससे काफी लाभ हुआ है। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत हुई है। संक्रमण से बचा रहा।
कोट्स
भस्त्रिका प्राणायाम के दौरान सिद्धासन या सुखासन में बैठकर कमर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए शरीर और मन को स्थिर रखना है। फिर आंखें बंद करतेज गति से सांस लें और तेज गति से बाहर छोड़ें। सांस लेते समय पेट न फूले और छोड़ते समय पेट पिचकना चाहिए। इससे नाभि स्थल पर दबाव पड़ता है। इसे करने से शरीर के सभी अंगों से दूषित पदार्थों को दूरकर पेफड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है।

विपुल भारद्वाज, योग शिक्षक
डाक पोस्टल पर योगासन मुद्रा की फोटो होगी
महराजगंज। डाक विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आने वाले सभी डाक पोस्टल, स्पीड पोस्ट या अन्य पार्सलों में योग की विभिन्न योगासन की मुद्राओं में फोटो होगी। इसके अलावा प्रचार-प्रसार के लिए डाक विभाग पोस्टर, बैनर से भी लोगों को जागरूक करेगा। पोस्टल बैंक के शाखा प्रबंधक अमित सिंह ने बताया कि 21 जून के सभी डाक पर निशुल्क योग का टिकट लगाया जाएगा, जिससे जिनके पास पार्सल पहुंचे उन्हें योग के महत्व के बारे में समझ आ सके। इस पर अंग्रेजी व हिंदी में योग के बारे में विशेषताएं लिखी होंगी। स्टैंप के अलावा पोस्टर, बैनर लगाकर लोगों को योग के लिए डाक विभाग जागरूक करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed