फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to the effect of Senyar, the mercury will fall, the cold will increase

Maharajganj News: सेन्यार के प्रभाव से लुढ़केगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Thu, 27 Nov 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Due to the effect of Senyar, the mercury will fall, the cold will increase
महराजगंज। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती परिसंचरण प्रभाव से आज से पारा और लुढ़कने के साथ धुंध में इजाफे की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान सेन्यार के कारण पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। इसका प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भी पड़ सकता है। सुबह-शाम का जाड़ा अब गहराने लगा है। पिछले सप्ताह तक धूप हल्की थी, अब बढ़ती धुंध के कारण दृश्यता का ग्राफ भी कम हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे के आसपास कोहरा छंटने से चमकीली धूप तो निकली लेकिन इसके बाद छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण धुंध में इजाफा होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद की स्थिति कुछ ऐसी रही कि दृश्यता का ग्राफ कम होता दिखा। शाम चार व पांच के बाद दृश्यता के न्यून होने के चलते सड़क चलने वाले वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में तापमान व दृश्यता में और कमी आएगी। वहीं पछुआ ने रफ्तार पकड़ी तो शीतलहर की संभावना भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed