फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to the demand of arrears from Rice Miller

राइस मिलर से बकाया दिलाने की मांग

Sun, 23 Dec 2018 12:24 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 23 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Due to the demand of arrears from Rice Miller
राइस मिलर से बकाया दिलाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर नौतनवां क्षेत्र के राइस मिल संचालक से गल्ला व्यापारियों का बकाया रकम दिलाने की मांग की। व्यापारियों का आरोप था कि बकाया रकम मांगने पर मिल संचालक मारपीट पर उतारू हो जाता है।  
विज्ञापन

    
व्यापारियों का कहना था कि बिहार के कुछ गल्ला व्यापारियों ने नौतनवां क्षेत्र के एक राइस मिल पर धान दिया हैै। उसके रकम के भुगतान के लिए गल्ला कारोबारी दो साल से लगातार मिल पर दौड़ रहे थे।आरोप लगाया कि वहां पहुंचने पर मिल संचालक मारने पीटने की धमकी देते हुए भगा देता है। संगठन के जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुुप्ता ने कहा कि राइस मिल संचालक से  दो साल पहले इस संबंध में बात की गई थी। उस दौरान उसने दो महीने में बकाए के भुगतान का भरोसा दिलाया था लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि कारोबारियों का मिल संचालक पर करीब 9 लाख रुपये अब भी बकाया है। उन्होंने व्यापारियों को बकाया रकम दिलवाने की मांग की। इस मौके पर सिनोद जायसवाल, अनिल जायसवाल, लालबाबू गुप्ता, शैलेश सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed