फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to the crowd, farmers are facing problems in getting fertilizers.

Maharajganj News: भीड़ के कारण किसानों को खाद लेने में हो रही परेशानी

Wed, 19 Nov 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Due to the crowd, farmers are facing problems in getting fertilizers.
परसामलिक/ठूठीबारी। थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में मंगलवार को डीएपी के लिए भीड़ लगी रही है। किसान कार्ड से डीएपी खाद वितरित की गई। परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे पर स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर में 400 डीएपी है। क्षेत्र के किसान विजय कुमार चौरसिया, उदयभान चौधरी, विरेन्द्र चौधरी, सगीर अहमद, राम उग्रह सिंह, अकबर अली खान, जगदीश चौबे, मनीष पाल, गौरीशंकर,राम अचल चौधरी ने बताया कि रबी की फसल गेहूं की बुआई का समय चल रहा है। खाद लेने के लिए परेशानी हो रही है। साधन सहकारी समिति लिमिटेड बैकुंठपुर के सचिव धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि 400 बोरी डीएपी जरूरमंत किसानों को दी गई।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति ठूठीबारी में मंगलवार को खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ठूठीबारी, रामनगर, किशुनपुर, भरवलिया, राजाबारी, बसंतपुर सहित आसपास के गांवों से किसान लाइन में लग गए। घंटों लाइन में खड़े रहकर अपने बारी का इंतजार करते रहे। साधन सहकारी समिति के सचिव विक्की यादव ने बताया कि समिति को प्राप्त डाई का वितरण नियमानुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed