फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to lack of underpass at railway level crossing, there is jam every day.

Maharajganj News: रेलवे समपार फाटक पर अंडरपास न होने से रोजाना लगता है जाम

Sun, 10 Mar 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of underpass at railway level crossing, there is jam every day.
सिसवा बाजार। कस्बे के मस्जिदिया टोला व चीनी मिल के पास स्थित रेलवे समपार फाटक पर रेल गाड़ियों के आवागमन के दौरान बंद रहने पर अक्सर जाम लगने से राहगीरों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने रेल विभाग से अंडरपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन


सिसवा कस्बे के रेलवे स्टेशन के दक्षिण साहूजी नगर मस्जिदिया टोला स्थित रेलवे फाटक 25 सी से रोजाना सैकड़ों की संख्या में मुख्यालय जाने वाले व लगभग बीस गांव के लोगों का आवागमन होता है। वहीं सिसवा रेलवे स्टेशन से उत्तर दिशा में लोहिया नगर चीनी मिल के समीप स्थित रेलवे फाटक 26 सी पर भी विद्यालयों के बच्चों और भारी संख्या में अन्य लोगों का आवागमन होता रहता है।
विज्ञापन


समाजसेवी प्रमोद शर्मा ने कहा कि क्रासिंग गेट गाड़ी आने के दस मिनट पहले बंद हो जाती है। गाड़ी जाने के दस मिनट बाद गेट खुलता है। दो गाड़ियों की क्राॅसिंग के कारण कभी-कभी 30 से 45 मिनट तक लोगों को गाड़ियों का इंतजार करना पड़ता है। दुकानदार चंद्रशेखर ने कहा कि लंबे समय तक गेट बंद होने से ग्राहक नहीं आ पाते हैं। दुकानदारी का काफी नुकसान होता है। इसलिए मार्ग पर अंडरपास की अत्यंत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान अहमद ने कहा कि इन रेलवे फाटक से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। जरूरी काम से आने-जाने वालों को गेट बंद होने के कारण लंबे समय तक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। कस्बे के निवासी प्रमोद जायसवाल ने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार रेल विभाग के अधिकारियों से लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि गोरखपुर-नरकटियागंज रेलमार्ग पर रोजाना चार जोड़ी पैसेंजर, चार जोड़ी एक्सप्रेस व कुछ साप्ताहिक गाड़ियों समेत लगभग सात जोड़ी मालगाड़ियों का आवागमन होता है। ऐसे में रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को असुविधा होती है। अंडरपास बनवाने का निर्णय उच्चाधिकारियों द्वारा ही लिया जा सकता है। हम इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed