फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to lack of drainage, dirty drain water is flowing on the road.

Maharajganj News: पानी की निकासी न होने सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी

Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of drainage, dirty drain water is flowing on the road.
सिसवा बाजार। नगरपालिका सिसवा के शास्त्री नगर जैनी छपरा में निकासी नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका सिसवा के वार्ड नंबर 23 शास्त्री नगर जैनी छपरा में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस वजह से नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। जिससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाली के गंदे पानी में कई बार स्कूली बच्चे गिर जाते हैं। साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने का भी डर बना हुआ है। करीब एक साल से लोग यह समस्या झेल रहे हैं। जलभराव होने पर वार्ड के लोगों ने पानी निकासी के लिए सड़क काट कर नाली बना दी थी। एक साल बीतने के बाद भी पक्की नाली नहीं बनी। इस संबंध में प्रभारी अधिशासी अधिकारी महेंद्र प्रताप ने बताया कि नगर पालिका में विकास कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। जल्द ही नाली बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed