फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to increase in demand, administration asked for 10 thousand metric tons of DAP

Maharajganj News: मांग बढ़ने पर प्रशासन ने मांगी 10 हजार मीट्रिक टन डीएपी

Tue, 28 Nov 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in demand, administration asked for 10 thousand metric tons of DAP
महराजगंज। कृषि के मुख्य समय को देखते हुए अब किसानों में डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है। किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए जहां उपलब्धता व मांग के अनुसार खाद भेजा जा रहा है। वहीं आगामी दिनों में खाद की समस्या को कम करने के लिए प्रशासन ने भी अपर मुख्य सचिव कृषि को पत्र भेजकर 10 हजार मीट्रिक टन डीएपी की मांग की है। यदि मांग के अनुरुप खाद मिल गई तो किसानों की मुश्किल काफी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

महराजगंज जिले में इस सीजन में लगभग 22 हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद की आवश्यकता है। जिसकी तुलना में लगभग आठ हजार मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद का वितरण भी कर दिया गया है। अब लगभग 14 हजार मीट्रिक टन की आवश्यकता पड़ेगी, जिसकी आवश्यकता को देखते हुए प्रशासन ने समितियों व निजी क्षेत्रों के लिए लगभग 10 हजार मीट्रिक टन डीएपी की मांग की है। यह खाद मिल गई तो किसानों की मुश्किलों को कम करने में काफी सहूलियत मिलेगी। सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि समितियों से जुड़े किसानों ही मुश्किलों को कम करने के लिए डीएपी की उपलब्धता की दिशा में नियमित रूप से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बफर गोदाम में भी उपलब्ध है लगभग 2200 मीट्रिक टन डीएपी
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बफर गोदाम में भी अभी लगभग 2200 मीट्रिक टन डीएपी की उपलब्धता है। ऐसे में यदि 10 हजार मीट्रिक टन डीएपी मिल गई तो 80 प्रतिशत से अधिक समस्या तो दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में डीएपी खाद की आवश्यकता को देखते हुए अपर मुख्य सचिव कृषि को पत्र भेजकर डीएपी की चार रैक खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई है। खाद के मिल जाने से किसानों की समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
-अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed