फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to changing weather, the crowd of patients started increasing in the hospital.

Maharajganj News: बदलते मौसम में अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़

Thu, 07 May 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Due to changing weather, the crowd of patients started increasing in the hospital.
बुखार, जुखाम,स्किन रोगियों की भरमार,चिकित्सक दे रहे बचाव की सलाह
विज्ञापन

निचलौल। प्रतिदिन हो रहे मौसम में बदलाव की वजह से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। इसके चलते स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल आने वाले मरीजों में बुखार, जुखाम सहित अन्य रोगियों की संख्या बढ़ गई है। वहीं चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह पहले अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 150 से 200 तक थी। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर करीब 250 के करीब पहुंच गई है। यह संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि रोजाना हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। खान-पान और ठंड को लेकर बरती गई थोड़ी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। बदलते मौसम के साथ मानव का शरीर से तालमेल नहीं बैठ पाता है। जिसके चलते रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे मौसम में लोग बुखार,जुखाम के चपेट में आ रहे है। इतना ही नही बदलता मौसम संक्रमण को भी बढ़ावा देता है। इससे स्किन रोगियों की संख्या भी बढ़ती है।
विज्ञापन

वहीं चिकित्सक अस्पताल आने वाले मरीजों को दवा देकर बचाव की सलाह दे रहे हैं। ताकि बीमारी से बचा जा सका। उन्होंने आगे बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में बीमार रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले करीब एक सप्ताह पहले ओपीडी की संख्या 200 थी। जो अब बढ़कर 250 के पार पहुंच गई है। बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सावधानी बरतने की है जरूरत

डॉ. उमेश चंद्र ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को यह सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है। गुनगुना पानी पिएं, ताजा भोजन करें,बाजार की चीजें से परहेज करें, साफ सफाई की ध्यान रखें,सुबह शाम गर्म कपड़े पहनें, मौसम के झांसे में न आए, बीमारी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं, स्किन की समस्या होने पर उपचार कराएं, अपना तौलिया अलग रखें, गर्म पानी में नीम की पत्ती डालकर स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed