{"_id":"63237a8e4fd97c143529b60b","slug":"duda-s-employee-was-doing-recovery-case-registered-maharajganj-news-gkp4506362113","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा का कर्मचारी बताकर कर रहे थे वसूली, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा का कर्मचारी बताकर कर रहे थे वसूली, केस दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। खुद को डूडा का कर्मचारी बताकर आवास के नाम पर वसूली करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने जिला समन्वयक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
डूडा के जिला समन्वयक देशराज ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 सितंबर को विभाग के कर्मचारी अरविंद कुमार से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति खुद को डूडा का कर्मचारी बताकर लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर वसूली कर रहा है। कर्मचारी अरविंद ने बताया कि उनसे भी आवास के नाम पर रकम की मांग की गई तो उन्होंने उसे जिला मुख्यालय पर बुलाया है।
जिला समन्वयक ने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वसूली करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान संजय मद्धेशिया निवासी मऊ पाकड़ के रूप में हुई। उसने अपने तीन सहयोगियों विनोद कुमार निवासी खजुरिया, गुलशन कुमार निवासी मिठौरा और राकेश निवासी धनेवा धनेई के बारे में भी जानकारी दी। इस संबंध में कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।