फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drug smuggler caught at Sonauli border

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर पकड़ा गया ड्रग्स तस्कर

Sat, 15 Nov 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler caught at Sonauli border
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन और पुलिस विभाग ने ड्रग्स की तस्करी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। आरोपी नेपाल के रास्ते भारत वापस आ रहा था। जांच के दौरान पकड़ा गया। आरोपी युवक के खिलाफ ड्रग्स की तस्करी सहित कई गम्भीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज है।
विज्ञापन

शुक्रवार आव्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने भारत में प्रवेश किया। संदेह होने पर अधिकारियों ने उसे रोक लिया और पूछताछ करने लगे। जांच के दौरान पता चला कि नॉर्मन शहजाद मिस्त्री निवासी- बी 4/703 माधवी सीएचएस,सेक्टर 19-ए नेरुल ईस्ट, नवी मुंबई, थाने महाराष्ट्र घटना के बाद फरार चल रहा था। आरोपी पहले महाराष्ट्र से नेपाल गया था।
विज्ञापन

उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने एलओसी जारी किया है। बताया गया है कि उक्त युवक के खिलाफ ड्रग्स तस्करी सहित कई मुकदमे महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज किए हैं। कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि आव्रजन विभाग ने एक महाराष्ट्र के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed