फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drivers and passengers were taught traffic lessons and made aware

Maharajganj News: वाहन चालकों व यात्रियों को पढ़ाया यातायात का पाठ, किया जागरूक

Mon, 02 Mar 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Drivers and passengers were taught traffic lessons and made aware
महराजगंज। जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस ने रविवार को जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने जनपद के प्रमुख बस स्टैंडों और वाहन स्टैंडों पर वाहन चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाया और पंफलेट वितरित कर जानकारी दी।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने चालकों को जानकारी देते हुए कहा कि हमेशा बाईं ओर से ही वाहन चलाएं, रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचें, वाहन की क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं। शराब पीकर कभी वाहन न चलाएं तथा ड्राइविंग के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। इस दौरान यात्रियों को भी सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि वे ओवरलोडेड वाहनों में न चढ़ें और नियमों का पालन करने वाले चालकों का ही सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि त्योहारों के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा अधिक होता है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना है ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed