फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drivers and conductors will be responsible for the corporation's income.

Maharajganj News: निगम की आय के जिम्मेदार होंगे चालक-परिचालक

Mon, 06 Oct 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors will be responsible for the corporation's income.
महराजगंज। परिवहन निगम की तरफ से सभी तरह के इंतजाम पूरे करने के बाद भी अगर आय घटती है, तो इसके लिए रोडवेज चालक और परिचालक जिम्मेदार होंगे। महराजगंज डिपो को प्रधान प्रबंधक कार्यालय से नियमित चालक-परिचालक काउंसलिंग कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गये हैं, जिससे घटती आय के लिए जरूरी कदम उठाकर स्थिति बदली जा सके। महराजगंज डिपो के बसों की संख्या 76 हो चुकी है, लेकिन चालक सिर्फ 90 और परिचालक 80 हैं। मिले निर्देश क्रम में अब एआरएम सप्ताह में एक दिन इनके साथ बैठक कर काउंसलिंग करेंगे और आय बढ़ाने के लिए क्या किए जा सकते इसे लेकर विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी भी हर महीने प्रधान कार्यालय को भेजनी होगी कि क्या बदलाव या परिवर्तन आय सृजन के लिए किया जा रहा और जिस रूट पर आय में गिरावट जैसी स्थिति है उन्हें सुधारने के लिए क्या व्यवस्था की जा रही है। इस व्यवस्था को प्रभावी करने के पीछे निगम की मंशा है कि संविदा चालक व परिचालकों में जिम्मेदारी का भाव पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed