फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drivers and conductors are not available, buses remain standing in the depot

Maharajganj News: चालक-परिचालक नहीं मिल रहे, डिपो में खड़ी रहती हैं बसें

Wed, 08 May 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 08 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors are not available, buses remain standing in the depot
-अधिक समय यात्रा में लगने से लोगों को असुविधा भी झेलनी पड़ रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रोडवेज के महराजगंज बस डिपो को चालक और परिचालक नहीं मिल रहे हैं। समस्या के कारण विभिन्न मार्गों पर जहां बसों के फेरे घट गए हैं। वहीं जिले में कुछ मार्गों पर तो जैसे तैसे बसों का संचालन हो रहा है। इन मार्गों पर प्राइवेट वाहन चालक मनमाने तरीके से गंतव्य तक का पैसा वसूल रहे हैं, साथ ही अधिक समय यात्रा में लगने से लोगों को असुविधा भी झेलनी पड़ रही है।
महराजगंज रोडवेज बस डिपो की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चालक और परिचालक दोनों की कमी है। जिले में 55 बसों के संचालन के लिए 90 चालकों की जरूरत है। वर्तमान में केवल 56 चालक ही तैनात हैं। वहीं, 100 परिचालकों की जरूरत के सापेक्ष केवल 89 परिचालक ही तैनात हैं। चालक परिचालक कम होने से प्रतिदिन वर्कशाप में तीन से चार बसें खड़ी रहती हैं। इसी तरह सोनौली रोडवेज के एआरएम एनके चौधरी ने बताया कि उनके यहां 10 चालकों की कमी होने के कारण परेशानी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ चालक अचानक छूट्टी पर चले जाते हैं। जिसके कारण समस्या बनी हुई है। सर्वाधिक दिक्कत लंबी दूरी तक जाने वाले बसों की है, क्योंकि इसमें 2 चालकों की अनिवार्य ड्यूटी रहती है। वहीं महराजगंज से फरेंदा जाने और आने वाली बसों में एक रोडवेज सुबह 8 बजे तो आ रही है, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद आने वाली बस का कोई ठिकाना नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय से एक बस सुबह के समय फरेंदा होते हुए बृजमनगंज तक चलाई जा रही थी जो समस्या के कारण किसी किसी दिन नहीं जाती है। इसी प्रकार गोरखपुर मार्ग पर भी फेरे घट गए हैं जिसका फायदा प्राइवेट वाहन चालक उठाते हैं।

-----------------
बस डिपो में चालक और परिचालकों की कमी है। विभाग की ओर से भर्ती प्रतिक्रिया शुरू की जाएगी। नई भर्ती होने पर समस्या का समाधान होगा। अभी किसी तरह बसों का संचालन कराया जा रहा है।

-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज डिपो

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षएा करते एसडीएम देवेद्र सिंह । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed