फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drinking water supply system will be improved in various wards with Rs 376.83 lakh.

Maharajganj News: 376.83 लाख से विभिन्न वार्डों में बेहतर होगी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था

Tue, 05 May 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply system will be improved in various wards with Rs 376.83 lakh.
पेयजल उपलब्धता पर खर्च होंगे 84.75 लाख रुपये
विज्ञापन

सुभाष नगर में उपवन व पार्क पर खर्च होंगे 76.74 लाख रुपये
90 दिन में सभी विकास कार्य पूरे करने का दावा
महराजगंज। नए वित्तीय सत्र में नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों पर 376.83 लाख खर्च करने की योजना को स्वीकृति मिली है। इनमें से 84.75 लाख रुपये शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने और 93.3 लाख रुपये सोलर पैनलों पर खर्च होंगे। सोलर पैनलों के माध्यम से पंप संचालित किए जाने की योजना है। नगर पालिका के जिम्मेदारों का दावा है कि सभी कार्य 90 दिन में पूरे क लिए जाएंगे।
नगरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से जोड़ने के लिए सुभाष नगर में मियावाकी पद्धति से उपवन व पार्क पर 76.74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष डाॅ. पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में हुई पिछली नगर पालिका बोर्ड की बैठक में उन वार्डों के लिए योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई जो परिसीमन प्रक्रिया में विभिन्न वार्डों से जुड़े। इन वार्डों में शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वृहद स्तर पर रूपरेखा बनाई गई। जिसका क्रियान्वयन अब प्रभावी किया जा रहा है। पेयजल की समस्त योजना 15 अगस्त तक पूरी करने की तैयारी में जुट गया है। अगस्त बारिश का मौसम माना जाता और इस माह दूषित पेयजल विभिन्न संक्रामक बीमारियों का कारण बनता है ऐसे में नगरपालिका की तैयारी अगस्त तक तक वार्ड के प्रत्येक निवासी को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता कराने की है।
विज्ञापन

13 वार्डों में सीसी रोड व नाली भी स्वीकृत

नगर पालिका परिषद की अवशेष राशि सीसी रोड व जलनिकासी के लिए नालियों के निर्माण में खर्च होगी। इसमें हमीद नगर वार्ड नंबर में दो सड़क स्वीकृत है। इसके अलावा पंतनगर, लोहिया नगर, पटेल नगर साहूजी नगर, बैकुंठपुर सक्सेना नगर में आरसीसी सड़क व जलनिकासी के लिए नाला निर्माण पर खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर नगर व शिवनगर में ट्यूबेलपंप हाउस व पाइपलाइन
पेयजल के लिए स्वीकृत कार्य में वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर में ट्यूबेलपंप हाउस पर क्रमशः 33.88 व 33.89 लाख खर्च होंगे। साथ ही दोनों वार्डों में जल संयोजन पाइप लाइन बिछाने पर क्रमशः 6.79 लाख व 10.19 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा वार्ड नंबर 22 शास्त्री नगर, वार्ड नंबर 17 शाहूजी नगर, वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर, वार्ड नंबर 16 गांधीनगर (आसरा आवास के निकट) और वार्ड नंबर दो बैकुंठपुर में (कांशीराम आवास) के पंप हाउस बिना बिजली सौर उर्जा से चलाने के लिए 20-20 केवीए के सोलर पैनल लगाए जाएंगे जिसमें प्रत्येक पर 18.66-18.66 लाख रुपये खर्च होंगे। यह व्यवस्था विकसित होने के बाद बिजली बिल भरने से निजात मिल जाएगी।
सुकठिया कुवारवर्ती स्थान मंदिर वंदन योजना का हिस्सा
वार्ड नंबर 11 सुकठिया स्थित कुवारवर्ती स्थान मंदिर को विकसित करने के लिए 122.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उक्त वार्ड का यह मंदिर महिलाओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है यहां श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
स्पीकअप
नगर पालिका की तरफ से विकास कार्य करने से आम लोगों को सहूलियत मिलेगी। शास्त्री नगर में बिजली न होने पर ट्यूबेलपंप बंद रहता था लेकिन सोलर व्यवस्था से कभी भी पानी की समस्या नहीं रह जाएगी।
- सुमित कुमार वर्मा, कारोबारी शास्त्री नगर
---------
नेहरू नगर में अधिकतर कारोबार करने वाले ही निवास करते हैं। यहां समय पर पानी की उपलब्धता बिजली के अभाव में नहीं हो पाती थी। बिजली चली जाती थी तो जनरेटर का प्रबंध कराने के लिए हम परेशान होते थे लेकिन अब यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

-अनिल कुमार विश्वकर्मा
वर्जन
नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में समय-समय पर जरूरत के मुताबिक रूपरेखा बनाकर विकास कार्य कराए जाते हैं। इसबार लगभग 376.83 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत जिसकी निविदा आठ मई की शाम खुलेगी। सभी कार्य 90 दिन में पूरे होंगे।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed