{"_id":"69d968c6114d663fc90d05eb","slug":"drains-are-being-constructed-at-a-cost-of-rs-3-crore-the-problem-of-waterlogging-will-be-solved-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175099-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन करोड़ से नालियों का हो रहा निर्माण, दूर होगी जलभराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन करोड़ से नालियों का हो रहा निर्माण, दूर होगी जलभराव की समस्या
विज्ञापन
कस्बे में जननिकासी की समस्या होगी दूर
सिसवा बाजार। कस्बे में जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए सिसवा नगर पालिका तीन करोड़ की लागत से नालियों का निर्माण करवा रही है। इसके तहत नगर की मुख्य सड़क से लेकर कई वार्डों में नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है। ताकि बरसात के मौसम में भी नगर को जलभराव से बचाया जा सके।
नगरवासियों को नाली, सड़क और पानी की बेहतर सुविधा देने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने विकास कार्यों की गति बढ़ा दी है। नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने बताया कि तीन करोड़ रुपये की लागत से सिसवा नगर, बरवा द्वारिका, लोहेपार, सबयां सहित कई वार्डों में 27 नालियों में से कुछ नालियों का निर्माण हो चुका है। कुछ का निर्माण अभी भी चल रहा है।
वहीं 24 लाख रुपये की लागत से हनुमान मंदिर से लेकर अमरपुरवा तक 220 मीटर लंबा नाला बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर में जलभराव की समस्या को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि बरसात के मौसम में नगरवासियों को इस समस्या से बचाया जा सके।