फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drain built at a cost of lakhs collapses; ward residents demand an inquiry.

Maharajganj News: लाखों की लागत से बना नाला ध्वस्त, वार्डवासियों ने जांच की मांग की

Wed, 01 Jul 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Drain built at a cost of lakhs collapses; ward residents demand an inquiry.
जिम्मेदार बोले-खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर का टक्कर लगने से टूटा नाला
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत चौक बाजार के वार्ड-पांच में लाखों रुपये की लागत से निर्मित नाला निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद क्षतिग्रस्त हो गया। पहली ही बरसात में नाले की दीवारें दरकने और एक हिस्सा गिरने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं जिम्मेदार खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से नाला टूटने की बात कह रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस नाले से वर्षों तक जलनिकासी की समस्या दूर होने की उम्मीद थी, वह कुछ ही दिनों में जवाब दे गया। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया तथा तकनीकी मानकों का पालन नहीं हुआ। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य की समय-समय पर निगरानी की जाती तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने निर्माण कार्य की निगरानी के लिए जिम्मेदार कनिष्ठ अभियंता (जेई) की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और कार्य का तकनीकी निरीक्षण करना संबंधित अभियंता की जिम्मेदारी होती है। यदि निर्माण पूरा होने के कुछ ही दिनों में नाला धराशायी हो गया है, तो यह गंभीर लापरवाही का संकेत है और इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी धन से होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन इस मामले में ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

नाले के क्षतिग्रस्त होने से वार्ड में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। बरसात का पानी सड़कों और गलियों में जमा हो रहा है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वार्डवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए, संबंधित जेई सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष समीक्षा की जाए, निर्माण सामग्री की प्रयोगशाला से जांच कराई जाए।
वर्जन
खेत की जुताई के दौरान नाला टूटा है। निर्माण कार्य में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। ठेकेदार को दोबारा दुरुस्त करने को कहा गया है।
-विकास कुमार, ईओ, निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed