फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dr. Ambedkar's birth anniversary celebrated with great pomp, pledge taken to adopt his ideas

Maharajganj News: धूमधाम से मनाई डॉ. आंबेडकर की जयंती, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

Wed, 15 Apr 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's birth anniversary celebrated with great pomp, pledge taken to adopt his ideas
सक्सेना चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकाला गया रैली। 
जनपद में कई जगहों पर बैंड-बाजे के साथ निकाले गए जुलूस
विज्ञापन

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई
महराजगंज। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। जिले भर में बैंड-बाजे के साथ निकले जुलूस में हजारों की संख्या में युवक-युवतियां और यहां तक बच्चे भी नाचते-गाते नजर आए। इस दौरान लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
बृजमनगंज और परासखांड़ में विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इन कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया।
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर नारी शिक्षा और उनके अधिकारों के हिमायती थे। कार्यक्रम को लेफ्टिनेंट शेषनाथ, पूनम सिंह, दिलीप पांडेय, अरविंद कुमार तथा कक्षा नौवीं की छात्रा प्रीति मद्धेशिया ने भी संबोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिटौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार,
क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायतों में रैली के साथ धूमधाम से डॉक्टर आंबेडकर की जयंती मनाई गई। धर्मपुर में प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव प्रसाद जायसवाल, लक्ष्मीपुर देउरवां में विनोद कुमार, सोहरौना राजा में अब्दुल बारी, बांसपर नूतन में शेषमणि गौतम, भिटौली में स्वामीनाथ गुप्ता, रुद्रापुर में आजाद पटेल, पचरुखिया तिवारी में मोहम्मद इशहाक, गणेशपुर में रमेश कनौजिया, किशुनपुर में अशोक जायसवाल, सेमरा राजा में टीटू राय, लक्ष्मीपुर शिवाला में कृष्ण मोहन पटेल, बिशुनपुर गबडुवा में ज्वाला चौधरी, डेरवा में मोहम्मद हुसैन, बिशुनपुर खुर्द में एजाज खान, बेलवा बुजुर्ग में नुरुलैन खान, गंगराई में रमाशंकर चौधरी के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला। विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा मिठौरा, बरोहिया, जगदौर, हरखोड़ा, भागाटार, मोहनापुर, पतरेंगवा, पिपरा नरायन, बड़हरामीर, पिपरा कल्याण इत्यादि ग्राम सभाओं में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पूरे उत्साह, श्रद्धा के साथ समानता दिवस के रूप में मनाई गई।
सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार,
लेदवा, बौलियाराज, मुण्डेराकला, पनेवा, कसमरिया, रामपुरमीर, कंचनपुर, पतरेंगवा बडहरामीर, मोहनापुर सहित लगभग प्रत्येक गांव व सरकारी संस्थानों में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार,
सदर ब्लॉक के श्री राम भजन आंबेडकर विद्यालय मुड़िला बाजार के परिसर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राम प्रताप सिंह, रामसमुझ, लक्ष्मण वर्मा, रामबहाल, ललिता, रिंका, आदि मौजूद रहे।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार,
तहसील सभागार में एसडीएम नवीन प्रसाद, तहसीलदार कर्ण सिंह एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बाब साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसी क्रम में डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर डॉ. विमल कुमार यादव, राजेश यादव राबिया खातून, महेश सिंह, डॉ रंजना सिंह, डॉ. शिवज कुमार मौजूद रहे।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन,
नौतनवां के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्थानीय अधिवक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव एवं सचिव दयानंद यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर महान समाज सुधारक थे। इस दौरान नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, साधु शरण मिश्र, विजयेंद्र मणि त्रिपाठी, जग नारायण, फकरे आलम व अन्य मौजूद रहे।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार,
महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज में संविधान के शिल्पकार डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य दयानंद सिंह और विजय कुमार शर्मा, राम अजोर पाठक, सुधीर कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद रफीक इत्यादि शिक्षकों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर एवं पुष्प अर्पित किया। बरवां कला कंपोजिट विद्यालय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह की मौजूदगी में आंबेडकर जयंती मनाई गई।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बाबा साहेब की जयंती पर अनुसूचित समाज के युवाओं ने भव्य शोभायात्रा जैनीछपरा व सेनानी नगर से निकाली। इस दौरान शामिल सभी लोगों ने जय भीम का नारा लगाते हुए नगर का भ्रमण किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल के बेचू भारती और आनंद ने बताया कि बाबा साहेब ने आधुनिक भारत के निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया।
खुशहालनगर प्रतिनिधि के अनुसार,
क्षेत्र के मेदनीपुर, भुवानी, घुघली बुजुर्ग, खानपुर में विभिन्न् तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय सहित कई संगठनों के लोग व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीकांत, दीनानाथ मद्धेशिया, वकील उपाध्याय, हरेंद्र प्रसाद समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।
सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, सोनौली में भारत रत्न, बोधिसत्व एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम समाजवादी पार्टी नौतनवा विधानसभा के कैम्प कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र बौद्ध ने किया। इस अवसर पर सुनील गौतम राजेंद्र बौद्ध विष्णु बौद्ध कन्हैया कुमार सभासद प्रतिनिधि रामअंचल भारती, सभासद प्रतिनिधि धरमू, रामकेश भारती मौजूद रहे।
धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार,
क्षेत्र के बंगला चौराह, सिकड़ा मंदिर चौराहा और धानी बाजार में भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार सीमावर्ती गांवों हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही में कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। खनुआ की ग्राम प्रधान आशा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने जुलूस निकालकर जय भीम का नारा लगाया।
जयंती पर आंबेडकर मूर्ति का हुआ अनावरण

भिटौली। विकासखंड पनियरा के मुडिला चौधरी में आंबेडकर जयंती के अवसर पर आंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का ग्राम प्रधान अजीत कुमार एवं समाजसेवी संजय पटेल ने संयुक्त रूप से अनावरण किया। इस अवसर पर समाजसेवी बाबूराम, बृजेंद्र कुमार, अच्छेलाल, भगवन्त, रजई कुमार, रामबहादुर, अमेरिका, परीखन मौजूद रहे।

बौद्ध स्थल देवदह सहित तमाम जगहों पर विविध कार्यक्रम
लक्ष्मीपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति अध्यक्ष जितेंद राव व पदाधिकारियों ने देवदह में स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी बौद्ध श्रद्धालुओं और बाबा साहब के अनुयायियों ने बौद्ध स्तूप का परिक्रमा करते हुए पूजा वंदना की। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के तरफ से सभी लोगों को जलपान कराया गया। इसके अलावा एकसड़वा बुद्ध विहार, टेढ़ीघाट बुद्ध विहार, हथियागढ़ बुद्ध विहार, बेलवा, महेशपुर महेदिया, अड्डा बाजार से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकी निकालकर बाबा साहेब की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारी जितेन्द्र राव, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचंद पटेल, राजेश यादव, मनोज कन्नौजिया, अमरनाथ चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article