फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dr. Ambedkar engaged in uplifting the oppressed life

आजीवन शोषितों के उत्थान में लगे रहे डॉ. अंबेडकर

Fri, 15 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Fri, 15 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar engaged in uplifting the oppressed life
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाइक जुलूस निकाला गया। - फोटो : विनोद गुप्ता
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल में रैली निकाली गई तो संस्थाओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर लोगों ने बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अबेडकर दलितों, शोषितों के उत्थान में लगे रहे। 
विज्ञापन


नगर के अंबेडकर पार्क में बौद्ध महासभा की ओर से जुलूस निकाला गया जो मऊपाकड़, चिउरहां, बैंक रोड, हनुमानगढ़ी होते हुए वापस अंबेडकर पार्क में समाप्त हुआ। रामचन्द्र कन्नौजिया, हरेराम गौतम, जय प्रकाश पटेल, अमरनाथ भारती आदि लोग रहे। करमहा प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय में विद्यार्थियों ने जुलूस निकाला। डॉ. अंबेडकर के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक अजय पटेल,  शिक्षक नमिता पटेल, माया प्रजापति, संध्या मिश्रा आदि शामिल रहे। प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में रैली निकाली गई। पूर्व प्रधान ध्रुव नरायण, शिक्षक चन्द्र लाल, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन समाज शोषित वर्ग के उत्थान को समर्पित रहा। प्रधानाचार्य रामइन्द्र चक्रवर्ती, आनन्द प्रकाश राव, घनश्याम राव, एसएन पांडेय, जितेन्द्र वर्मा, राजू, इन्दुबाला शर्मा आदि शिक्षक रहे। पैरामाउंट अकादमी में प्रधानाचार्या निशा, सूरज सिंह, सुमन गोंड, अनुराधा, प्रियंका सिंह, प्रतिभा आदि उपस्थित रहे। चिउरहां मेंअ अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी गई। नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। श्रवण कुमार, अजय कुमार, संतोष आदि उपस्थित रहे।   कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर न केवल दलितों की उत्थान की बल्कि हर वर्ग के दबे कुचले और शोषितों के उत्थान के लिए कार्य किया। प्रदेश के सेवा दल संगठन के गोपाल शाही, जग्गू प्रसाद, विधिनरायण आदि शामिल रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में डॉ. अंबेडकर की जयंती पर प्रधानाचार्य के साथ-साथ शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार में जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा नाथनगर के अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई। प्राचार्य डॉ. परशुराम गुप्ता, डॉ. सरोज रंजन, डॉ. मनीषा त्रिपाठी, शैलेन्द्र भारती, दिलीप आदि शामिल रहे। विश्वदीप डॉ.अंबेडकर बुद्ध विहार सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दयासागर गौतम, रामसेवक, रामनाथ, ज्ञानशील, अखिलेश, प्रवीण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक बाबा साहेब की जयंती अवसर पर विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि देश के विकास में जाति का भेदभाव नहीं होता वह देश के हित में काम करे। सुरेमन प्रसाद, भीम सेन गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने समता मूलक समाज की स्थापना करने का स्वप्न देखा था।देश के प्रधानमंत्री के निर्देश पर डॉ साहब की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। गौरीशंकर मालवीय, राजू खान, रामजनम प्रसाद, जगदीश, ह्देश यादव, हरेन्द्र मौर्या आदि लोग रहे।
 दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल बार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल जज शीलवंत व अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव, मंत्री प्रेम सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अरविन्द मिश्रा ने संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। सिविल जज ने कहा कि डॉ साहब ने संविधान का निर्माण कर सबको बराबर का हक देने का काम किया। अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब प्रख्यात कानून विद् थे। मंत्री प्रेम सिंह ने कहा बाबा साहब हमेशा भेदभाव को देश के प्रगति में बाधक बताया। पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, डीएन मिश्र, रामसहाय गुप्ता, इद्रकिशोर चौधरी, सुधाकर पांडेय, शम्भू यादव, रामरूप सावरकर, ज्वालामणि, विनोद चंद आदि लोग रहे।
फरेंदा ब्लॉक सभागार में  एडीओ पंचायत रामआसरे ने कहा कि बाबा साहब ने समाजिक सद्भाव व समता मूलक समाज की संकल्पना को साकार करने का संकल्प लिया था।  एडीओ आईएसबी,  ग्राम पंचायत अधिकारी बिकाऊ प्रसाद, पृथ्वीराज यादव, गणेश निषाद, राजेश मौर्या, गुलाब पाठक, पुष्पा देवी आदि लोग रहे। फरेंदा-धानी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय कहरौली में जयंती धूमधाम से मनायी गयी। ग्राम  प्रधान राधेश्याम पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये।  

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता चौरसिया श्यामसुंदर दास ने बाबा साहेब के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राम कुमार, कृष्ण सिंह, सूरज, सूर्यनारायन वर्मा, राकेश गुप्ता, शंकर यादव, नवीन आदि रहे। 
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार सदर विधायक सुदामा प्रसाद व ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। विधायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अस्पृश्यता, असमानता और जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाकर सामाजिक न्याय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्लाक प्रमुख संजय प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से राष्ट्र को नई दिशा दी। बीडीओ रामजी जायसवाल, सिद्धेश्वर सिंह, रविन्द्र यादव, कमलकांत, अशोक पांडेय, महेंद्र सिंह, जगदीश मिश्र, दीनानाथ चौधरी, सतीश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार मदरहा ककटही स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। ग्राम प्रधान नजरे आलम व सिंहपुर थरोली में शंकर गुप्ता, मोहनापुर मुहम्मद सुबराती, बहोरपुर शबीर अहमद, कोल्हुई के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामप्रधान मनोज सिंह के नेतृत्व में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों में मिष्ठान वितरण हुआ। इकबाल अहमद, विजय सिंह, नन्दलाल आदि लोग रहे।

ठूठीबारी प्रतिनिधि के मुताबिक डॉ. भगवान दास और बेचू भाई पटेल अतिथि थे। संचालन डॉ. विनोद गौतम ने किया। बबलू गौतम, ठूठीबारी ग्राम प्रधान राजेश सिंह, महेश मास्टर, अजय, रविकान्त जाटव, इंद्रजीत, विजय राव आदि लोग रहे। प्राथमिक विद्यालय मंगलापुर में यंत्री प्रसाद के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। शिवेन्द्र, आन्नद कुमार, ललेश्वर प्रसाद, विजय, मुन्नर शामिल रहे। नौतनवा प्रतिनिधि के मुताबिक हियुवा संगठन कार्यालय में जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि बाबा साहब जातिगत और दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर सर्व समाज व राष्ट्रहित के लिए काम किए हैं। अध्यक्षता ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्ता एवं संचालन जिला मंत्री अनिल आर्य ने किया। जगदीश सहानी, महेन्द्र भारती, रामपत भारती, सीताराम श्रीवास्तव, अशुंमान, गोपाल सोनकर, प्रिंस  आदि रहे।
 कांग्रेस पार्टी द्वारा लोधसी के मलिन बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वसीम खान एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव वालो में मिठाई बाटी गई। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम वर्मा, ग्राम प्रधान लोचन, जमाल खान, दीपक मद्धेशिया, इरशाद, हाफिज, अशोक कुशवाहा, रियाज खान मौजूद रहे।


सेवा भारती की ओर से सब्जी मंडी पड़ाव में जयंती मनाई गई। बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि वह निर्धन परिवार के होने के बावजूद तमाम सामाजिक संकटों से लड़ते हुए उच्च शिक्षा को प्राप्त किया। उनमें देश सेवा की भावना थी। संचालन संदीप सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed