फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dootawas adhikari ka dura

भारतीय दूतावास अधिकारी ने किया नेपाल सीमा का दौरा

Thu, 19 Mar 2020 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
dootawas adhikari ka dura
सोनौली बार्डर पर भारतीय दूतावास काउंसलर अधिकारी ने किया निरीक्षण। - फोटो : MAHARAJGANJ
भारतीय दूतावास के अधिकारी ने बॉर्डर की व्यवस्था देखी
विज्ञापन

महराजगंज-सोनौली। कोरोना वायरस को लेकर भारत-नेपाल सीमा सोनौली सरहद का भारतीय दूतावास के द्वितीय काउंसलर अभय कुमार ओझा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर हो रही जांच और स्क्रीनिंग की प्रकिया को जाना। स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें सरहद की समस्याओं से अवगत कराया। बुधवार की दोपहर काठमांडू में भारतीय दूतावास के काउंसलर अभय कुमार ओझा भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचे। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सीमा पर सुरक्षा एवं बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों की निगरानी की।
भारत नेपाल की सभी सीमाओं पर यात्रियों की स्क्रीनिंग डॉक्टरों द्वारा की जा रही है। इस मौके पर एसएसबी कम्पनी कमांडर अमित कुमार, सिद्धार्थ अग्रवाल, रवि पारिख आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सोनौली में नेपाल से आने वाले सभी यात्रियों के लिए बेरिकेडिंग लगा दी गई है, जिससे कोई भी यात्री छूटने न पाए। सीमा पर कोरोना वायरस को लेकर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग हो रही है। इसी तरह नेपाल जाने वाले सभी यात्रियों के लिए बेरिकेडिंग लगाई है। एसडीएम नौतनवां जसधीर सिंह यादव ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम हुई यात्रियों की संख्या
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से प्रतिदिन करीब 20 से 25 हजार यात्री आते जाते हैं, लेकिन बुधवार को इसमें अचानक गिरावट आ गई। कोरोना वायरस जांच कैंप सोनौली में बुधवार की दोपहर 2 बजे तक केवल 3433 यात्रियों ने नेपाल से भारत में प्रवेश किया, जबकि इसके पहले यह संख्या सात हजार के ऊपर तक पहुंच जाती थी। बुधवार को डॉ. अशोक कुमार, जैनेन्द्र कुमार, एम ए खान, प्रिंस श्रीवास्तव फार्मासिस्ट राजेश वर्मा और कृष्णा कुमार के नेतृत्व में नेपाल से आने वाले भारतीय और नेपाली यात्रियों की जांच की गई। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट है। उसी तरह बेलहिया इंसपेक्टर ईश्वरी अधिकारी ने बताया कि बुधवार को भारत से नेपाल आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ही कम है। आंख अस्पताल के मरीजों को छोड़कर अन्य स्थानों पर जाने के लिए यात्री नहीं दिखे।
नेपाल सरकार ने सिनेमा हाल, जिम बंद किया
सोनौली। नेपाल के उपप्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल की अध्यक्षता में कोरेना वायरस को लेकर एक उच्चसमिति की बैठक बुधवार को हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल तक नेपाल के सभी सिनेमाहाल, जिम, डांसबार, क्लब, सुमिंग पुल, खेल ग्राउंड, म्यूजियम, संस्कृति केंद्र बंद रहेंगे। इस के अलावा सभी होटलों को निर्देश दिए गए हैं कि सेनेटाइजर का इस्तेमाल और छिड़काव रोजाना हो।
जापान के युवक की अस्पताल से छु्ट्टी
महराजगंज। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में जापान से आए एक इंजीनियर को भर्ती किया गया था। कोरोना वायरस के ग्रसित होने का संदेह था। बुधवार को जांच रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि इंजीनियर में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
नेपाल में होटल को अस्पताल बनाने की पेशकश
महराजगंज। नेपाल में 70 प्रतिशत व्यवसाय होटलों का है। होटल व्यवसाय कोरोना के चलते पिछले एक महीने से बेकार है। भारत नेपाल सीमा से सटे प्रदेश नंबर पांच के रूपनदेही जिले के होटल व्यवसायियों ने अपने अपने होटलों को क्वारेंटाइन आइसोलेशन और अस्पताल के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सरकार को सुपुर्द करने का निर्णय लिया है।

सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन रूपनदेही की बोर्ड की बैठक में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश नंबर पांच के पांच सितारा होटल टाइगर पैलेस रिसोर्ट से लेकर चार स्टार, थ्री स्टार समेत पर्यटकीय स्तर के करीब सौ होटल हैं। सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रेष्ठ ने कहा कि अन्य देश के सापेक्ष नेपाल में रातों रात हॉस्पिटल बनाने की क्षमता नहीं होने के कारण हमें आइसोलेशन हॉस्पिटल तथा क्वारेंटाइन के लिए अपने होटल को प्रयोग में देने का निर्णय ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed