{"_id":"6a14a9d4bbd254566303f1b0","slug":"dont-pay-attention-to-rumours-police-will-keep-an-eye-on-them-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177981-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अफवाहों पर न दें ध्यान पुलिस की रहेगी निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अफवाहों पर न दें ध्यान पुलिस की रहेगी निगाह
Tue, 26 May 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 26 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बकरीद सहित आगामी पर्वों को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। शासन के गाइडलाइन के अनुपालन करने की अपील की गई। दोनों अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन की निगाह रहेगी। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
डीएम ने कहा कि सभी लोग आगामी त्योहारों में शासन की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में गैर परंपरागत आयोजन को आयोजित न करें। आयोजक प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट और समय सारिणी का पालन करें। कोई ऐसा काम न करें, जिससे किसी अन्य की भावना को ठेस पहुंचे या कानून व्यवस्था पर संकट उत्पन्न हो।
सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगाह है। इसलिए कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न करें, अन्यथा जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने मस्जिदों पर मौजूद स्वयं सेवकों को शासन-प्रशासन के निर्देशों से अवगत कराने का निर्देश दिया कि लाउड स्पीकर की ध्वनि को सीमित रखें। संवाद