{"_id":"68d2f4a75f1f24792a082b42","slug":"dogs-terrorize-dozens-of-people-are-left-bleeding-after-being-bitten-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160283-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कुत्तों का आतंक, दर्जनों को काट कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कुत्तों का आतंक, दर्जनों को काट कर किया लहूलुहान
विज्ञापन
परतावल में आवारा कुत्तों का आतंक।संवाद
परतावल। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गलियों और सड़कों पर झुंड बनाकर घूमने वाले कुत्ते आम लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। सुबह-शाम टहलने निकलने वाले लोग, स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर आने-जाने वाले इनसे सहमे रहते हैं।
बीते एक सप्ताह में दर्जनों लोगों को कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएं सामने आई हैं। सोमवार को सोमली निवासी 11 वर्षीय बच्ची सोजल सिंह को भी कुत्ते ने काट लिया। पांच वर्षीय आकृति यादव घर के बाहर खेल रही थी कि अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया और हाथ पैर सहित कई जगह काट लिया। शनिवार को सात वर्षीय आयुषी को घर के कुछ दूरी पर ही कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। इसी तरह मुन्नी देवी, राजवीर सहित 12 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काट लिया। कुत्तों के काटने से घायल सभी का उपचार सीएचसी परतावल में किया गया।
कुत्ते लोगों को काटने के साथ साथ दुर्घटना का भी कारण बन रहें हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह और भी बड़ी समस्या बन गई है। अक्सर कुत्ते बाइक सवारों को दौड़ाते हैं, जिससे वे संतुलन खोकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं।