फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dogs becoming violent due to increasing heat, making people victims

Maharajganj News: गर्मी बढ़ने से हिंसक हो रहे कुत्ते, लोगों को बना रहे शिकार

Wed, 13 Aug 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dogs becoming violent due to increasing heat, making people victims
महराजगंज। गर्मी बढ़ने से हिंसक हो रहे कुत्ते प्रतिदिन 10 से 15 लोगों को काट कर घायल कर रहे हैं। झुंड में घूम रहे कुत्ते लगातार हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पैदल चलने वालों को तो यह काटते ही हैं। साथ ही बाइक चालकों को काट ले रहे हैं। कुत्तों के भोंकने और दौड़ाने से घबराए बाइक सवार कई बार हादसों का भी शिकार हो जाते हैं। कुत्ता काटने पर एक वायल एआरवी में नाै से 10 लोगों को इंजेक्शन लगाया जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सरकारी अस्पताल के अलावा कुछ ग्रामीण निजी अस्पतालों में भी इलाज कराते हैं। शासन-प्रशासन को गंभीरता से विचार कर समस्या का उचित समाधान निकालना चाहिए। 14 मार्च को परसामलिक थाना क्षेत्र में खूंखार कुत्तों ने एक दर्जन से अधिक लोगों को शिकार बनाया था। शास्त्री नगर के हितेश कुमार ने बताया कि इन दिनों शहर से लेकर देहात की गलियों में खूंखार कुत्ते घूम फिर रहे हैं। कुत्तों के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खूंखार कुत्ते राह चलते लोगों पर हमलाकर दे रहे हैं। जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 21 अप्रैल से 20 मई तक 467, 21 मई से 20 जून तक 447, 21 जून से लेकर 20 जुलाई तक कुल 473 मरीज एआरवी लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

रामपुर महुअवा गांव की आलिया 9 को चार दिन पहले कुत्ते से काटा था। वह परिजनों के साथ अस्पताल थीं। एआरवी कक्ष में सुई लगवाले वालों की भीड़ लगी रही। पिपरा रसुलपुर के जयकरन ने बताया कि घर जाने के दौरान रास्ते में कुत्ते ने दौड़ाकर काट लिया। गांव में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। खरचौली गांव के आयुष को कुत्ते ने काट लिया है। आयुष ने मंगलवार को इंजेक्शन लगवा लिया। स्कूल से घर लौट रहे केवलापुर खुर्द के रितेश को कुत्ते ने काटा है। पिपरा कल्याण गांव के विशाल, जलालगढ़ की भानमति देवी, परसिया की माधुरी को भी इंजेक्शन लगाया गया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम बनाई जानी है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त एआरवी उपलब्ध है। औसतन प्रत्येक दिन 10 से 15 पीड़ित इंजेक्शन लगवाने आते हैं। गर्मी का प्रभाव बढ़ने से कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है।
यह बरतें सावधानी

- कुत्ते आपस में लड़ रहे हों तो भी उनसे दूर रहें।

- सोते हुए कुत्ते को किसी भी हाल में न छेड़ें।

- कुत्तों के एकदम नजदीक से भाग-दौड़ न करें।

- कुत्तों के कान और पूंछ आदि न खींचें।

- कुत्ता कुछ खा पी रहा हो तो उसके पास न जाएं।

- अगर कुत्ते के पिल्ले उसके साथ हों तो नजदीक न जाएं।
पशुपालन विभाग में सिर्फ पालतू कुत्तों की संख्या यह संख्या 367 है। कुत्तों का उपचार पशु चिकित्सा विभाग के अस्पतालों में कराया जाता है। घुमंतू कुत्तों का रिकॉर्ड नहीं है और न ही कभी गणना का निर्देश मिला। नगर निकाय गणना कराते हैं उनसे सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।

-डाॅ. हौंसला प्रसाद, सीवीओ
कुत्तों के एकदम नजदीक से भाग-दौड़ न करें। कुत्तों के कान और पूंछ आदि न खीचें। ऐसा करने पर कुत्ते अचानक हमलावर हो जाते हैं। अगर कुत्ता कुछ खा पी रहा हो तो उसके पास न जाएं। कुत्ते आपस में लड़ रहे हों तो भी उनसे दूर रहें। कुत्ता काटने पर घाव को साबुन और पानी से साफ करें। घाव पर एंटीबायोटिक क्रीम लगा लें। देसी दवाओं व जड़ी बूटियों के चक्कर में न पड़ें।
-डॉ. दिलीप सिंह, पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed