{"_id":"62277d3e88f9060c2f69beb9","slug":"doctor-s-not-available-in-hospital-maharajganj-news-gkp4293076172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में एनेस्थीसिया के डॉक्टर नहीं होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में एनेस्थीसिया के डॉक्टर नहीं होने से परेशानी
विज्ञापन

- सरकारी अस्पतालों में नहीं हो पा रहे ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव इंतजाम कर रहा है, लेकिन एनेस्थीसिया के डॉक्टर नहीं होने से सिजेरियन व अन्य ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
जिले में फरेंदा एवं लक्ष्मीपुर सीएचसी पर ऑपरेशन के लिए उपकरण की व्यवस्था हो चुकी है, लेकिन एनेस्थीसिया के डॉक्टर की तैनाती नहीं है। जिससे मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोगों को जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल या निजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। वहीं, लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनाती नहीं हुई है।
यहां है ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा
जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल और परतावल में गर्भवती महिलाओं को एक रुपये की पर्ची पर ही ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा मिल जाती है।
लक्ष्मीपुर और फरेंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द ही गर्भवती महिलाओं के लिए ऑपरेशन प्रसव की सुविधा मिलेगी। फरेंदा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो चुकी है। यहां एनेस्थीसिया के डॉक्टर को अन्य सीएचसी से अटैच किया जाएगा। लक्ष्मीपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया के डॉक्टर की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
- डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ