{"_id":"64934dd97ff547c9e90c0525","slug":"doctor-accused-of-molesting-woman-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-548-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डॉक्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डॉक्टर पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
Thu, 22 Jun 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक डॉक्टर पर मरीज के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित महिला के पति ने नौतनवां पुलिस से शिकायती की है। डॉक्टर ने भी पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार को इलाज कराने गई थी। जहां डॉक्टर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने पति को बताया कि डॉक्टर इलाज के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला से कहा कि यदि पति से बताओगी तो जान से मरवा देंगे। महिला के पति ने नौतनवां पुलिस को तहरीर देकर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं डॉक्टर ने भी पुलिस को तहरीर देकर महिला के पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच के बाद ही मामले में कुछ सटीक जानकारी मिल पाएगी।