फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Do not take lifts from strangers while going to and from school

Maharajganj News: स्कूल आते-जाते समय अजनबियों से कोई न लें लिफ्ट

Thu, 30 Oct 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Do not take lifts from strangers while going to and from school
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन चौथी चौधरी इंटरमीडिएट काॅलेज पेड़ारी नौतनवा में किया गया। इसमें छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर समेत साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने नियम कानून के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विपरित हालात में बचाव के तरीके बताए।
उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों डायल-100 व वूमेन पॉवर लाइन-1090 आदि की उपयोगिता के बारे में भी चर्चा की। छात्र-छात्राओं को सवाल-जवाब करने का मौका भी दिया गया।उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया और कहा कि अपने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा ना करें। कहा कि 18 साल से कम आयु वाले किशोर किसी प्रकार के वाहन ना चलाएं। उपनिरीक्षक संजू गौड़ ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी पुलिस को देना बेहतर रहता है। प्रभारी निरीक्षक परसा मलिक योगेन्द्र कुमार राय ने भी साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी चौधरी, अनुराधा शुक्ला, श्यामलावती यादव, वंदना, दीपशिखा, कृष्ण कुमार चौधरी, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed